लाइव न्यूज़ :

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मिले PM मोदी, साझा बयान में कहा- व्यापार और निवेश बढ़ाने पर दोनों देश हुए सहमत

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 1, 2018 17:54 IST

दोनों देशों के साझा बयान को जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज हमारे बीच बहुत ही सार्थक चर्चा हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 01 अक्टूबरः उज्बेकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव इस समय भारत के दौरे पर हैं और उन्होंने सोमवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की है। इस दौरान दोनों देशों ने दोस्ताना संबंध से लेकर कई अहम मुद्दों पर बातचीत की है।  

दोनों देशों के साझा बयान को जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज हमारे बीच बहुत ही सार्थक चर्चा हुई है। भारत और उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा बनाने के विजन और प्लान को हमने आज साझा किया है।

उन्होंने कहा कि आज की मुलाकात में हम इस बात पर पूरी तरह सहमत हुए हैं कि अब हमारे देशों के बीच के प्राचीन और प्रगाढ़ संबंधों को हमारे लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विस्तार देने का समय आ गया है। हम व्यापार और निवेश के रिश्तों को बढ़ाने में सहमत हुए हैं। हमने 2020 तक एक बिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारी चौथी मुलाकात है और मैं महसूस करता हूं कि आप एक खास मित्र हैं। हमारे बीच सार्थक वार्ता हुई है, जोकि हमारी रणनीतिक साझीदारी में मजबूत सहायता प्रदान करेगी।इससे पहले उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धाजलि दी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे। 

वहीं, मिर्जियोयेव ने रविवार को अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को देखने के बाद मिर्जियोयेव और उनकी पत्नी मंत्रमुग्ध हो गए। दोनों ताजमहल की स्थापत्य कला के मुरीद हो गए। अपने देश से सीधे आगरा पहुंचे राष्ट्रपति की हवाई अड्डे पर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अगवानी की थी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील