लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के फॉलोअर 11.09 करोड़, बराक ओबामा के 18.27

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 7, 2019 20:25 IST

डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एसईएमरश द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मोदी के फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर कुल 11.09 करोड़ फॉलोअर हैं। ओबामा के कुल फॉलोअर 18.27 करोड़ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले मोदी दुनिया के दूसरे नेता, पहले नंबर पर बराक ओबामाकांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और टि्वटर पर मिलाकर 1.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के दूसरे नेता हैं। पहले नंबर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं। डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एसईएमरश द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मोदी के फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर कुल 11.09 करोड़ फॉलोअर हैं। ओबामा के कुल फॉलोअर 18.27 करोड़ हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘दुनियाभर में 11 करोड़ फॉलोअर्स के साथ नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ दिया है जिनके दुनियाभर में 9.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं। हालांकि ट्रंप टि्वटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के दूसरे नेता हैं।’’

रिपोर्ट के अनुसार, मोदी के फेसबुक पर 4.3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स, टि्वटर पर 4.7 करोड़ से अधिक और इंस्टाग्राम पर दो करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और टि्वटर पर मिलाकर 1.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीबराक ओबामाराहुल गांधीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस