लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तय हुआ रोडमैप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2019 16:50 IST

मौसमी फलों और सब्जियों के उत्पादन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करने की बात कही गई है. बता दें कि मोदी कार्यकाल के पहले दौर में किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की बात कही गई थी.

Open in App
ठळक मुद्दे2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए रोडमैप तय किया गया.मौसमी फलों और सब्जियों के उत्पादन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करने की बात कही गई है.

आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक हुई. 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए रोडमैप तय किया गया. इसके लिए मतस्य पालन, पशुपालन और हॉर्टिकल्चर को बढ़ावा देने का फैसला लिया गया है. 

मौसमी फलों और सब्जियों के उत्पादन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करने की बात कही गई है. बता दें कि मोदी कार्यकाल के पहले दौर में किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की बात कही गई थी. 

केंद्र सरकार की ही एक रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों की आय में 2016 के बाद मात्र 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारत में 70 प्रतिशत किसान सामंती किसान है जिनके जमीन का रकबा ढाई एकड़ से भी कम है. 

 

नीति आयोग ने भी हॉर्टिकल्चर के जरिये किसानों की परंपरागत खेती करने के तरीके को बदलने की बात कही थी. न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसान मंडी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिये केंद्र ने किसानों की दशा सुधारने के लिए कदम उठाये थे जिसका असर बड़े पैमाने पर दिखना अभी बाकी है. 

जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के दायरे को बढ़ाने की बात कही है. 

टॅग्स :नीति आयोगनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह