लाइव न्यूज़ :

रिमझिम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:03 IST

Open in App

लखनऊ, 10 जून राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह से कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले चार दिनों तक लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ तथा आसपास के विभिन्न जिलों में आज सुबह से ही घने बादलों का डेरा रहा और सूर्योदय के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इन इलाकों में करीब 4 घंटे तक कभी हल्की तो कभी मूसलाधार बारिश हुई जिससे तापमान में खासी गिरावट हुई और मौसम सुहावना हो गया। इससे पिछले कई दिनों से भीषण उमस वाली गर्मी का सामना कर रहे लोगों को खासी राहत मिली।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को राज्य के कई स्थानों पर वर्षा हुई। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हुई। इस दौरान शाहजहांपुर और भटपुरवा घाट (सीतापुर) में आठ-आठ सेंटीमीटर, बहेड़ी (बरेली) में सात, शारदा नगर (खीरी) और पूरनपुर (पीलीभीत) में पांच-पांच, मोहम्मदी (खीरी) तथा कैसरगंज (बहराइच) में चार-चार, पलिया कलां (खीरी), लखनऊ, रामनगर (बाराबंकी), कर्नलगंज (गोंडा), बाराबंकी, पुवायां (शाहजहांपुर) और नवाबगंज (बरेली) में तीन-तीन, गोंडा सदर, हसनगंज (उन्नाव), सिधौली (सीतापुर), नीमसार (सीतापुर), सुल्तानपुर, मलीहाबाद (लखनऊ), पीलीभीत, तिलहर (शाहजहांपुर) तथा धामपुर (बिजनौर) में दो-दो सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार से सोमवार तक प्रदेश के सभी मंडलों में लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज तथा लखनऊ मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा वाराणसी तथा बरेली मंडलों में भी इसमें गिरावट देखी गई।

इस दौरान आगरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा