झूठ का झुनझुना बजाने से कोई फायदा नहीं होगा, सलाह दीजिए, भ्रम मत फैलाइए, राहुल-प्रियंका पर नकवी का प्रहार

By भाषा | Published: October 4, 2019 03:39 PM2019-10-04T15:39:20+5:302019-10-04T15:39:20+5:30

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘‘झूठ का झुनझुना बजाने से कोई फायदा नहीं होगा। कांग्रेस में हर व्यक्ति राजनीतिक पलायन करने जा रहा है। जब नीतियों को लेकर भ्रम और नेतृत्व में विभाजन हो, तो यही होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कश्मीर पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। बिना मांगी सलाह नहीं देनी चाहिए।

Playing a tinge of lies will not help, give advice, don't spread confusion, Naqvi's attack on Rahul-Priyanka | झूठ का झुनझुना बजाने से कोई फायदा नहीं होगा, सलाह दीजिए, भ्रम मत फैलाइए, राहुल-प्रियंका पर नकवी का प्रहार

कांग्रेस में हर व्यक्ति राजनीतिक पलायन करने जा रहा है।

Highlightsगांधी ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और यह बात अब किसी से छिपी नहीं है। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में पिछले दो महीने से जारी प्रतिबन्धों का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नरेंद्र मोदी सरकार पर हमले पर पलटवार करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि झूठ का झुनझुना बजाने से मुख्य विपक्षी पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा।

नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘झूठ का झुनझुना बजाने से कोई फायदा नहीं होगा। कांग्रेस में हर व्यक्ति राजनीतिक पलायन करने जा रहा है। जब नीतियों को लेकर भ्रम और नेतृत्व में विभाजन हो, तो यही होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कश्मीर पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। बिना मांगी सलाह नहीं देनी चाहिए।

सकारात्मक सोच के साथ सलाह दीजिए, भ्रम मत फैलाइए।’’ दरअसल, भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार डाले जाने की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री को खुला पत्र लिखने वाली करीब 50 हस्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी या उनकी सरकार के खिलाफ कुछ भी कहने वालों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है।

गांधी ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और यह बात अब किसी से छिपी नहीं है। दूसरी तरफ, प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में पिछले दो महीने से जारी प्रतिबन्धों का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। 

Web Title: Playing a tinge of lies will not help, give advice, don't spread confusion, Naqvi's attack on Rahul-Priyanka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे