लाइव न्यूज़ :

सिंघू बार्डर पर प्रदर्शन स्थल पर खिलाड़ियों के समूह और किसानों ने लांड्री सेवाएं शुरू कीं

By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर खिलाड़ियों एवं किसानों के एक समूह ने प्रदर्शनकारियों को साफ कपड़ों के लिए बार बार घर का चक्कर लगाने से बचाने के लिए दिल्ली के सिंघू बार्डर पर कई वाशिंग मशीनें लगाकर लांड्री सेवाएं शुरू की हैं।

पंजाब और हरियाणा के 12 खिलाड़ियों तथा भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के चार युवा किसानों ने बताया कि उन किसानों के लिए चीजें आसान करने के लिए लांड्री सेवाएं शुरू की गयी हैं जो केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ये वाशिंग मशीनें रोजाना आठ-10 घंटे चलती हैं तथा किसानों के फोन नंबर एवं ठहरने की जगह का ब्योरा लिया जाता है एवं धुले हुए कपड़े उन्हें पहुंचा दिये जाते हैं।

बीकेयू के इन चार किसानो में एक और लुधियाना के रहने वाले जगजीत सिंह ने कहा कि धुले कपड़े के लिए जब उन्होंने सिंघू और अपने शहर के बीच कई चक्कर लगाये तो उनके मन में लांड्री सेवा शुरू करने का ख्याल आया। ऐसे में जब वह दो दिन पहले लुधियाना गये तो उन्होंने और उनके तीन दोस्तों ने न केवल धुले कपड़े लिये बल्कि अपने साथ कपड़े धोने की दो मशीनें भी लायीं।

जगजीत ने कहा,, ‘‘ पिछले दो दिनों से सभी किसानों आ रहे हैं और गंदे कपड़े जमा कर रहे हैं जिन्हें हम धोकर सुखा देते हैं।’’

किसान अपने साथ पानी को जो टैंकर लेकर आये हैं और कई लोगों ने उन्हें जो वाशिंग पाउडर दिया है, उनसे मशीनें रविवार से रोजाना 10 घंटे चल रही हैं।

खिलाड़ियों के एक समूह द्वारा भी 28 नवंबर से ऐसी ही सेवा प्रदान की जा रही है। इस समूह ने कुंडली में केस्सेल ग्रांड मॉल के समीप खुले स्थान पर दो मशीनें लगायी हैं जो सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक कपड़े धोती हैं।

पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी निशांत सिंह ने कहा, ‘‘ हम करीब 12 लोग हैं और हम बारी बारी से कपड़े धोते हैं। उसके बाद वहां हम सफाई कर देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!