लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद में आदित्य ठाकरे के नाम पर योजना

By भाषा | Updated: February 12, 2021 18:07 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 12 फरवरी महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद जिला परिषद ने राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे के नाम पर योजना शुरू की है जिसके तहत युवाओं को वाहन प्रशिक्षण के बाद लाइसेंस मिलेगा और इसपर आने वाले खर्च का पुनर्भुगतान नगर निकाय करेगा।

अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस योजना के लिए 30 लाख रुपये राशि आवंटित की गई है एवं इसका लाभ अनुसूचित जाति (एसी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं खानाबदोश जनजातियों (एनटी)के लोग उठा सकते हैं।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारी शिवराज केंद्रे ने बताया, ‘‘हमने आदित्य ठाकरे के नाम से शुरू योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रमाणपत्र जमा करना होगा जिसके बाद प्रशिक्षण पर आए खर्च का पुनर्भुगतान लाभार्थी के खाते में किया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले योजना का लाभ ले सकते हैं।

जिला परिषद में समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद की आम सभा ने भी इस योजना को मंजूरी दे दी है जिसकी शुरुआत इस साल होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा