लाइव न्यूज़ :

पीके ने नीतीश पर कसा तंज, कहा- नीतीश ने भाजपा के साथ चैनल बंद नहीं किए हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2023 18:25 IST

पीके ने कहा कि जहां तक मैं समझ पाया हूं जहां तक मेरी जानकारी है नीतीश कुमार महागठबंधन में जरूर हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा के साथ चैनल बंद नहीं किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीके ने कहा कि जहां तक मैं समझ पाया हूं जहां तक मेरी जानकारी है नीतीश कुमार महागठबंधन में जरूर हैंउन्होंने कहा, जेडीयू ने भाजपा के साथ चैनल बंद नहीं किए हैंबोले- हरिवंश नारायण जो राज्य सभा के उपसभापति के पद पर बने हुए हैं यह इसका उदाहरण हैं

पटना: चुनावी रणनीतिकार से सियासी पारी खेलने की दिशा में कदम बढ़ा रहे प्रशांत किशोर का मानना है कि बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाई है। आज देश में कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ देश स्तर पर कोई बड़ा महागठबंधन बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं, ये बात पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं है। 

पीके ने कहा कि जहां तक मैं समझ पाया हूं जहां तक मेरी जानकारी है नीतीश कुमार महागठबंधन में जरूर हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा के साथ चैनल बंद नहीं किए हैं। इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि हरिवंश नारायण जो राज्य सभा के उपसभापति के पद पर बने हुए हैं। हरिवंश नारायण जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एमपी हैं। 

उन्होंने कहा, भाजपा को जब नीतीश कुमार ने छोड़ा और उस गठबंधन से बाहर आए तो हरिवंश ने न उपसभापति के पद से इस्तीफा दिया है, न पार्टी ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा है और न ही पार्टी ने उन पर कोई कार्रवाई की है। 

उन्होंने कहा कि यह बात समझ से परे है कि जिस गठबंधन से नीतीश कुमार बाहर आ गए उस दल में आप या आपके दल का एक एमपी राज्य सभा में उपसभापति जैसे महत्वपूर्ण पद पर कैसे बना रह सकता है ? मेरी जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार का भाजपा के साथ जो संपर्क है वो हरिवंश के माध्यम से बना हुआ है। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम