लाइव न्यूज़ :

रेलवे की माली हालत पर पीयूष गोयल ने कहा, 7वें वेतन आयोग के चलते 22 हजार करोड़ खर्च बढ़ गया

By उस्मान | Updated: December 10, 2019 17:38 IST

पीयूष गोयल दिल्ली में लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019  में बोल रहे थे

Open in App
ठळक मुद्देपीयूष गोयल दिल्ली में लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019  में बोल रहे थेउन्होंने कहा है कि रेलवे पर पिछले तीन सालों में वित्तीय बोझ काफी बढ़ गया

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने माना कि 7वें वेतन आयोग के चलते 22 हजार करोड़ खर्च बढ़ गया है। पीयूष गोयल दिल्ली में लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019  में बोल रहे थे। उन्होंने कहा है कि रेलवे पर पिछले तीन सालों में वित्तीय बोझ काफी बढ़ गया है। 

जनसत्ता की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रेल का परिचालन अनुपात वित्त वर्ष 2017-18 में 98.44 फीसदी दर्ज किया गया, जो पिछले 10 वर्षो में सबसे खराब है। यह बात नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट से सामने आई है। इसके साथ ही कैग ने सिफारिश की है कि रेलवे को आंतरिक राजस्व बढ़ाने के लिए उपाय करने चाहिए ताकि सकल और अतिरिक्त बजटीय संसाधनों पर निर्भरता कम की जा सके।

पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में शिवसेना के कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के साथ मिलकर बनाने पर भी तंज कसा। उन्होंने शिवसेना पर आरोप लगाया कि सिद्धातों से समझौता कर उद्धव ठाकरे की पार्टी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाई। उन्होंने कहा, 'शिवसेना ने जो काम किया उसके बाद उस पार्टी को खुद को हिंदू सम्राट कहने में भी डर लगता होगा।' 

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका' पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय पार्टी का होना बहुत जरूरी है। क्षेत्रीय दलों से देश कभी विकास नहीं कर सकता है। वह सिर्फ राष्ट्रीय पार्टी का साथ देकर विकास में हाथ बढ़ा सकती है। 

नागरिकता संशोधन बिल पर उन्होंने कहा, 'देश के एक भी मुसलमान को नुकसान नहीं होगा। आप बताइए कौन से मुस्लिम परिवार को नुकसान हुआ है। ये बस कुछ लोगों का एजेंडा है। ये लोग अपना वोट बैंक देख रहे हैं। पीएम नरेंद मोदी ने धर्म देखकर लोगों के घर में बिजली नहीं पहुंचाई, भेदभाव को ध्यान में रखकर जनता के लिए स्कीम नहीं बनाई।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड क्या है? संसद के दोनों सदनों में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चुनिंदा सांसदों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष 'लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह' का आयोजन किया जाता है। इस बार समारोह में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया जाएगा। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सपीयूष गोयलशिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए