लाइव न्यूज़ :

Piyush Goyal Budget Speech Live Streaming: पीयूष गोयल के पिटारे में क्या है खास, यहां देखें बजट भाषण का सीधा प्रसारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2019 09:23 IST

वित्त मंत्री पीयूष गोयल लोकसभा में मोदी सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगे। उनके बजट अभिभाषण का सीधा प्रसारण आप लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी पर देख सकते हैं।

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार शुक्रवार (1 फरवरी) को अंतरिम बजट 2019-20 पेश करेगी। वित्त मंत्रालय का कामकाज देख रहे अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयलबजट अभिभाषण देंगे। अरुण जेटली के इलाज के लिए अमेरिका जाने के बाद नरेन्द्र मोदी सरकार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह बजट संसद में बजट पेश किया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह अंतिम बजट है। चुनावी साल होने की वजह से देश के युवाओं, किसानों, नौकरपेशी को इस बजट से ढेर सारी उम्मीदे हैं।

वित्त मंत्री पीयूष गोयल सुबह 11 बजे लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगे। अगर आप भी बजट को लाइव देखना चाहते हैं तो लोकसभा टीवी पर देख सकते हैं। ऑनलाइन दर्शक लोकसभा टीवी की ऑफिशियल वेबसाइट ( http://loksabhatv.nic.in/) पर जाकर भी पूरा बजट भाषण देख सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः- Budget 2019 LIVE: आज खुलेगा पीयूष गोयल का पिटारा, जानें पल-पल की अपडेट्स

आम चुनाव से पहले शुक्रवार को पेश किये जाने वाले बजट में आयकर छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा किसानों के लिये राहत पैकेज, छोटे उद्यमियों को समर्थन और कुछ अन्य लोक लुभावन घोषणायें वित्त मंत्री पीयूष गोयल के बजटका हिस्सा हो सकतीं हैं। दरअसल, मोदी सरकार के कार्पोरेट प्रेमी होने पर सवाल उठते रहे हैं। इस बजट में कुछ ऐसी घोषणाओं के जरिए सरकार आम लोगों का हितैषी होने का संदेश देने की पूरी कोशिश करेगी। यह बजट केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के मौजूदा कार्यकाल का छठा और अंतिम बजट होगा।

यह अंतरिम बजट होगा जिसमें टैक्स और अन्य विषयों पर कोई नीतिगत फैसले लेने से बचा जाता है लेकिन उद्योग सूत्रों और विशेषज्ञों का कहना है कि वित्त मंत्री गोयल इससे आगे बढ़कर कुछ नई घोषणायें कर सकते हैं। अंतरिम बजट में अगले वित्त वर्ष के चार महीने के खर्च के लिये संसद की अनुमति ली जायेगी। पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार जुलाई में पेश करेगी।

टॅग्स :बजटबजट 2019पीयूष गोयलनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया