लाइव न्यूज़ :

पायलट नाराज नहीं, कैबिनेट और सरकार के भीतर खाली पद जल्द भरे जाएंगे: माकन

By भाषा | Updated: June 11, 2021 14:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने पार्टी की राजस्थान इकाई में फिर से टकराव की स्थिति बनने की खबरों के बीच शुक्रवार को यहां कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट नाराज नहीं हैं तथा राज्य कैबिनेट एवं सरकार के निगमों एवं बोर्ड में खाली पदों को जल्द ही सबसे बातचीत करके भर दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पायलट के साथ उनकी रोजाना बातचीत हो रही है।

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी माकन ने पायलट समर्थक विधायकों की कथित नाराजगी से जुड़े सवाल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा कुछ नहीं है। सबकी सुनी जा रही है। सबके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ जो रिक्त पद हैं, चाहे वह कैबिनेट में हों या सरकार के अंदर बोर्डों या निगमों में हों, सबसे बातचीत करके इनको जल्द भरा जाएगा। जल्द ही नियुक्तियां होंगी।’’

पायलट की नाराजगी से जुड़े प्रश्न पर माकन ने कहा, ‘‘ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरी उनसे रोज बात हो रही है। अगर नाराज होते तो क्या हमारी बात होती?’’

गौरतलब है कि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की नाराजगी की खबरों के बीच उनके समर्थक विधायकों ने उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों के समाधान में देरी पर नाराजगी जताई है। पायलट के करीबी करीब आधा दर्जन विधायकों ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइन्स स्थित उनके निवास पर उनसे मुलाकात भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब