लाइव न्यूज़ :

इंसान के शरीर में सूअर का दिल, असम के डॉक्टर ने कहा- जो अमेरिका ने किया, उसे वे 24 साल पहले कर चुके थे

By विनीत कुमार | Updated: January 13, 2022 11:13 IST

हाल में अमेरिका में एक शख्स के शरीर में सूअर का दिल लगाए जाने की खबरों पर भारत के डॉक्टर ने कहा कि वे ऐसा 1997 में कर चुके हैं। 1997 का ये मामला तब काफी विवादित भी हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देइंसान के शरीर में सूअर के हृदय को ट्रांसप्लांट करने की खबरों पर असम के डॉक्टर का दावा।असम का ये मामला तब 1997 में खूब विवादों में भी रहा था, 32 साल के व्यक्ति पर की थी सर्जरी।उस समय मरीज ट्रांसप्लांट के बाद 7 दिन तक जिंदा रहा था, इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई थी।

गुवाहाटी: अमेरिका के मैरीलैंड अस्पताल में हाल में डॉक्टरों द्वारा एक इंसान के शरीर में सूअर के हृदय को ट्रांसप्लांट करने की मंगलवार को आई खबर के बाद असम के डॉक्टर धनी राम बरुआ ने कहा है कि उन्होंने ऐसा काफी पहले कर दिया था। बरुआ ने कहा कि अमेरिका ने जो काम 2022 में किया है, उसे उन्होंने 1997 में ही कर दिया था।

डॉ बरुआ अब 72 साल के हो चुके हैं। वे साल 1997 में एक विवाद में फंस गए थे जब उन्होंने एक एक्सनोट्रांसप्लांटेशन (एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में अंगों का प्रत्यारोपण) सर्जरी की थी और 32 साल के व्यक्ति पर सूअर के दिल और फेफड़ों को ट्रांसप्लांट किया।

ये सर्जरी गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनपुर में बरुआ के एक क्लिनिक में की गई थी। सर्जरी के बाद 32 वर्षीय शख्स सात दिनों तक जीवित रहा था। हालांकि फि उसकी कई संक्रमणों की वजह से मौत हो गई।

सर्जरी को लेकर तब खूब हुआ था विवाद

इस सर्जरी को लेकर तब खूब विवाद हुआ था और असम में तत्कालीन असम गण परिषद सरकार ने एक जांच शुरू कर दी थी। बाद में हांगकांग के सर्जन डॉ जोनाथन हो केई-शिंग की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया, जिन्होंने सर्जरी में सहायता की थी। साथ ही डॉ. बरुआ भी गिरफ्तार हुए।

मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 के तहत अनैतिक प्रक्रिया और गैर इरादतन हत्या के दोषी करार हुए बरुआ और हो केई-शिंग दोनों को 40 दिनों के लिए जेल भेजा गया था।

सोनपुर में डॉ धनी राम बरुआ हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर की ओर से बरुआ की ओर से बोलते हुए दालिमी बरुआ ने बताया कि वह (डॉ धनी राम बरुआ) अमेरिका से आई खबर से बहुत हतप्रभ या उत्साहित नहीं थे। दलिमी बरुआ खुद को धनी राम बरुआ की करीबी सहयोगी बताती हैं जो कई सारी रिसर्च में उनकी भागीदार रहीं।

दलिमी ने कहा, 'ये सर (बरुआ) के लिए कोई नई बात नहीं थी क्योंकि उन्होंने ऐसा 1997 में कर दिया था। अब इसमें बड़ी बात क्या है।'

दालिमी ने कहा कि कुछ साल पहले एक स्ट्रोक के बाद ब्रेन सर्जरी और ट्रेकियोस्टोमी कराने के बाद डॉ. बरुआ की साफ-साफ बोलने की क्षमता प्रभावित हुई थी। उन्होंने कहा, 'हालांकि हम समझ सकते हैं कि वह क्या कह रहे हैं। उन्होंने हमें बताया कि यह संभव है कि अमेरिकी डॉक्टरों ने उसी प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जैसा उन्होंने 1997 में किया था। उन्होंने बार-बार कहा है कि सूअर के अंगों का इस्तेमाल मनुष्यों में किया जा सकता है, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं सुना। जेल से छूटने के बाद उन्होंने पाया कि उनका पूरा अस्पताल जलकर खाक हो गया था।'

दालिमी ने कहा कि डॉ बरुआ को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। वहीं, आलोचकों के मुताबिक बरुआ के दावों और चिकित्सा प्रक्रियाओं को गंभीरता से नहीं लिया गया और न ही वैज्ञानिक समुदाय द्वारा स्वीकार किया गया क्योंकि उन्होंने कभी भी अपने निष्कर्षों की वैज्ञानिक रूप से समीक्षा नहीं की।

टॅग्स :असमअमेरिकामेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

विश्वअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए दो तीखे लाल मिर्च..!

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

विश्व1 December, 2025: नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत आंदोलन?, एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत