लाइव न्यूज़ :

लोकसभा उपचुनावः जानिए कौन हैं नागेंद्र पटेल, जिन्होंने लगभग छीन ली BJP से फूलपुर की सीट! 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 14, 2018 13:57 IST

Phulpur Bypoll 2018ः जब से फूलपुर लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सपा ने अपने प्रत्याशी घोषित किए थे तब से ही यह हॉट सीट बन गई थी। दोनों पार्टियों ने उपचुनाव में कुर्मी बिरादरी का वोट बटोरने के लिए बैकवर्ड कार्ड खेला।

Open in App

लखनऊ, 14 मार्चः उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) से उम्मीदवार नागेंद्र पटेल 59,613 वोटों से जीते चुके हैं। जब से इस सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सपा ने अपने प्रत्याशी घोषित किए थे तब से ही यह हॉट सीट बन गई थी। दोनों पार्टियों ने उपचुनाव में कुर्मी बिरादरी का वोट बटोरने के लिए बैकवर्ड कार्ड खेला। बीजेपी ने कौशलेंद्र पटेल को मैदान में उतारा, लेकिन नागेंद्र पटेल ने करीब-करीब उन्हें पटखनी दे दी है।

नागेंद्र पटेल का ये है राजनीतिक सफर

अगर नागेन्द्र पटेल का राजनीतिक सफर बात करें तो ज्यादा लंबा नहीं है। उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान केपी कॉलेज मैदान में हुई शिवपाल यादव की सभा में सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्होंने टिकट पाने के लिए ही सपा का दामन थामा था, लेकिन तब उन्हें किसी विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिली। सपा की सरकार बनने के बाद उनको पार्टी में जिला महासचिव बना दिया गया था। नागेन्द्र 2017 के विधानसभा चुनाव में भी टिकट की कतार में लगे थे पर टिकट नहीं मिल पाई।

अभी तक नहीं लड़ा कोई भी चुनाव

हालांकि, उपचुनाव में उन्हें विधानसभा की बजाय फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दी गई। नागेंद्र सिंह पटेल फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। वे रेलवे के बड़े ठेकेदार हैं। उनका पटेल वोटरों में अच्छा प्रभाव है, जिसके चलते उन्हें फायदा मिला है। इस चुनाव के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में एक नई पहचान बनाई है। नागेंद्र का यह पहला चुनाव लड़ा है, जिसमें उन्हें लगभग जीत मिल गई है। इससे पहले उन्होंने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है।

11 मार्च को हुई थी वोटिंग

आपको बता दें कि बीते 11 मार्च को फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग करवाई गई थी, जिसमें 38 फीसदी मतदान हुआ था। आजादी के बाद पहली बार फूलपुर लोकसभा सीट पिछले आम चुनाव में बीजेपी के खाते में आई थी, लेकिन केशव प्रसाद मौर्या ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद के लिए यह सीट छोड़ दी।

फूलपुर सीट से नेहरू भी लड़ते रहे हैं चुनाव

इस सीट का चुनावी इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है। फूलपुर लोकसभा सीट से भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू चुनाव लड़ते थे। 1952, 1957 और 1962 के चुनावों में फूलपुर से ही चुनकर वो संसद पहुंचे थे। 

टॅग्स :उपचुनाव 2018समाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टीफूलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर