लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पांच सेंटर में शुरू हुआ तीसरे चरण का टीकाकरण, जानिए कहां-कहां हैं वैक्सीनेशन सेंटर

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 2, 2021 13:22 IST

दिल्ली के पांच केंदों में वैक्सीनेशन अभियान फेज 3 शुरू किया गया, जिसमें 18-44 साल के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली ने तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरूदिल्ली के चार निजी और एक सरकारी केंद्र में टीकाकरण शुरू 18-44 उम्र के लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

दिल्ली : दिल्ली में कोरोना वायरस के तीसरे चरण का टीका अभियान शुरू हो चुका है । शहर के चार निजी और एक सरकारी क्लिनिक  में 18-44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी । 

दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी स्थित सरस्वती विहार क्लिनिक, जहां फेज 3 वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। वहां का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  वैक्सीनेशन फेज 3 का  केवल प्रतीकात्मक लॉन्च है क्योंकि अभी टीकाकरण केवल एक केंद्र  में शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमें पहले ही निर्माताओं से 4.5 लाख खुराक मिल चुकी है और अब हम उन्हें सभी जिलों में वितरित कर रहे हैं। 3 मई से हम दिल्ली में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे।

एचटी के छपी खबर के अनुसार , दिल्ली को अब तक कोवैक्सीन की 1,50,000 और कोविशील्ड की 3,00,000 डोज मिली है । 

कहां-कहां शुरू हुआ टीकाकरण

फेज 3 वैक्सीनेशन अभियान मैक्स अस्पताल के चार केंद्रों -शालीमार बाग, पटपड़गंज, पंचशील पार्क  और राजेंद्र प्लेस स्थित बीएलके अस्पताल शुरू हुआ है।

मैक्स अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार, 'लोग शनिवार को टीकाकरण अभियान के लिए बड़ी संख्या में आए थे।' हालांकि अपोलो अस्पताल ने कहा था कि वह शनिवार को टीकाकरण अभियान शुरू करेगा लेकिन फिलहाल अभी तक अस्पताल में वैक्सीनेशन शुरू नहीं हुआ है ।

अपोलो में 3 या 4 मई से शुरू टीकाकरण 

अपोलो अस्पताल की ओर से  कहा गया कि हमारी टीम अस्पताल को CoWIN प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए काम कर रही है इसलिए यह अभियान संभवत 3 या 4 मई से शुरू होगा । वहीं फोर्टिस अस्पताल में रविवार को टीकाकरण के लिए स्लॉट सरकार के CoWIN प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा ।    

दिल्ली में फेज 3 वैक्सीनेशन अभियान 100 स्कूलों में शुरू होगा न कि सरकारी अस्पतालों में  । प्रत्येक स्थान पर पांच सेशन साइट यह अभियान चला जाएगा । प्रत्येक साइट में 150 डोज दिया जाएगा , जिससे प्रतिदिन कुल 75,000 डोज का अनुमान लगाया गया है । सरकार की योजना के अनुसार 7 मई तक स्कूलों की संख्या बढ़ाकर 274 करने का प्रयास किया जा रहा है । 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविशील्‍डकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर