लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं, लेकिन CNG-PNG के दामों में हुई अब बढ़ोतरी

By विनीत कुमार | Updated: March 24, 2022 07:59 IST

दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति SCM की वृद्धि की है। कीमतों में यह बढ़ोतरी 24 मार्च 2022 यानी आज से लागू हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे सीएनजी-पीएनजी के दाम में आज वृद्धि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं।नसीआर में पीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति SCM की वृद्धि की है, सीएनजी के दाम में 50 पैसे प्रति किलो की वृद्धि।इससे पहले लगतार दो दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80-80 पैसे की वृद्धि की गई थी।

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल सहित रसोई एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि के बाद आज सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। राहत की बात ये है कि आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इससे पहले लगतार दो दिन इसमें 80-80 पैसे की वृद्धि की गई थी। वहीं, मंगलवार को एलपीसी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

महंगाई की मार! CNG-PNG के दाम बढ़ाए गए

पाइप्ड नैचुरल गैस यानी पीएनजी (PNG) आज से और महंगी हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति SCM की वृद्धि की है। कीमतों में यह बढ़ोतरी 24 मार्च 2022 यानी आज से लागू हो रही है। ऐसे में अब दिल्ली में पीएनजी गैस 36.61 रुपये से बढ़कर 37.61 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। गौतम बुद्ध नगर में भी पीएनजी गैस के लिए 35.86 रुपये प्रति एससीएम अब चुकाने होंगे।

इसके अलावा सीएनजी के दाम में 50 पैसे प्रति किलो की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि भी आज सुबह 6 बजे से लागू है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 59.01 रुपये प्रति किलो हो जाएगी। 

बता दें कि विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के साथ ही पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों ने कुछ दिन तक इंतजार किया।  भारत अपनी 85 प्रतिशत पेट्रोलियम जरूरतों को आयात के जरिये पूरा करता है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में पिछले महीने से ही खासा उछाल देखा जा रहा है।

कोटक इंस्टिट्यूशन इक्विटीज ने एक नोट में कहा है कि कच्चे तेल के दाम 100-120 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहने पर पेट्रोलियम कंपनियों को डीजल में प्रति लीटर 13.1-24.9 रुपये की बढ़ोतरी करने की जरूरत होगी जबकि पेट्रोल के मामले में यह वृद्धि 10.6-22.3 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे