आज का रेटः लगातार 11वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में 25 मई की कीमतें
By आदित्य द्विवेदी | Published: May 25, 2018 09:56 AM2018-05-25T09:56:42+5:302018-05-25T09:56:42+5:30
तेल कंपनियों ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के चलते 17 दिनों से कीमतें स्थिर रखी हुई थीं। मई 15 को ही वोटों की गिनती के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ना शुरू हुई हैं। आज लगातार 11वें दिन यह बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
नई दिल्ली, 25 मई: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल जारी है। 25 मई को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सरकार के रुख को देखते हुए प्रतीत होता है कि आम आदमी को कीमतों में राहत नहीं मिलेगी। कांग्रेस और अन्य राजनीतिक पार्टियों ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है और कीमतें नीचे लाने के लिए कदम उठाने की मांग की है। 25 मई 2018 को दिल्ली में पेट्रोल 77.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। तेल कंपनियों ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के चलते 17 दिनों से कीमतें स्थिर रखी हुई थीं। मई 15 को ही वोटों की गिनती के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ना शुरू हुई हैं।
9 दिन लागातर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने के बाद केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की गई। जिसके बाद केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों से मिलने वाली एक्साइज़ ड्यूटी की ज़रूरत हाईवे निर्माण तथा नए एम्स बनाने जैसी विकास परियोजनाओं के लिए होती है, जो देश के विकास के लिए आवश्यक हैं।
यह भी पढ़ेंः- कल का रेटः जानें 24 मई को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
चार महानगरों में 25 मई को पेट्रोल की कीमत:-
Delhi | 77.83 |
Kolkata | 80.47 |
Mumbai | 85.65 |
Chennai | 80.80 |
चार महानगरों में 25 मई को डीजल की कीमतेंः-
Delhi | 68.75 |
Kolkata | 71.30 |
Mumbai | 73.20 |
Chennai | 72.58 |
राज्य की राजधानियों में 25 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतेंः-
Agartala | 73.50 |
Aizwal | 73.62 |
Ambala | 77.94 |
Bangalore | 79.10 |
Bhopal | 83.45 |
Bhubhaneswar | 76.64 |
Chandigarh | 74.85 |
Dehradun | 78.86 |
Gandhinagar | 77.12 |
Gangtok | 80.85 |
Guwahati | 80.03 |
Hyderabad | 82.45 |
Imphal | 75.89 |
Itanagar | 73.64 |
Jaipur | 80.60 |
Jammu | 79.52 |
Jullunder | 83.08 |
Kohima | 76.26 |
Lucknow | 78.35 |
Panjim | 71.72 |
Patna | 83.30 |
Pondicherry | 76.59 |
Port Blair | 67.06 |
Raipur | 78.21 |
Ranchi | 77.51 |
Shillong | 77.18 |
Shimla | 77.99 |
Srinagar | 82.21 |
Trivandrum | 82.00 |
Silvasa | 75.70 |
Daman | 75.62 |
* ये रेट 25 मई 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!