लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती जारी, जानें 9 नवंबर को आपके शहर का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2018 07:48 IST

इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्त से लगातार बढ़ते आ रहे थे। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

Open in App

पेट्रोल और डीजल के दाम में नरमी जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम घटने से पिछले 20 दिनों में पेट्रोल करीब साढ़े चार रुपये तथा डीजल करीब ढाई रुपये सस्ता हुआ है। तेल के दाम में कमी की गति इससे पहले अगस्त के मध्य से दो महीने में इसमें वृद्धि की गति से अधिक है। शुक्रवार (9 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ। पेट्रोल 78.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.74 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इसी तरह मुंबई में भी पेट्रोल 83.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.22 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। 

इससे पहले दीपावली के बाद गुरुवार (8 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 78.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल की कीमतों में भी 18 पैसे की कटौती हुई और ये 72.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार आज मुंबई में पेट्रोल का रेट 83.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.38 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।

भारत के अन्य शहरों का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर तथा मुंबई में 91.34 रुपये लीटर पहुंच गया था। उस दिन डीजल दिल्ली में 75.45 रुपये लीटर तथा मुंबई में 80.10 रुपये लीटर था। 

इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्त से लगातार बढ़ते आ रहे थे। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा  और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप