पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी बदस्तूर जारी, जानें 30 सितंबर को आपके शहर का रेट
By आदित्य द्विवेदी | Published: September 30, 2018 07:56 AM2018-09-30T07:56:34+5:302018-09-30T11:45:02+5:30
Petrol Diesel price today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।
नई दिल्ली, 29 सितंबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार नवें दिन बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल के मुताबिक रविवार (30 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.49 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 90.84 रुपये प्रति लीटर है। वहीं दिल्ली में डीजल 74.79 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 79.40 रुपये प्रति लीटर पर रही। पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे और डीजल में भी 17 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
नीचे चार्ट में दिए गए रेट 30 सितंबर 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। रेट साभार हिंदुस्तान पेट्रोलियम से लिए गए हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।
चार महानगरों में 30 सितंबर को पेट्रोल की कीमतें:-
शहर | रविवार की कीमतें |
दिल्ली | 83.58 रुपए |
कोलकाता | 85.39 रुपए |
मुंबई | 90.93 रुपए |
चेन्नई | 86.89 रुपए |
चार महानगरों में 30 सितंबर को डीजल की कीमतें:-
दिल्ली | 74.88 रुपए |
कोलकाता | 76.72 रुपए |
मुंबई | 79.49 रुपए |
चेन्नई | 79.17 रुपए |