पेटा ने नवीन पटनायक को दिया ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’, सीएम ने लॉकडाउन में आवारा पशुओं के भोजन पर खर्च किए हैं लाखों रुपये

By भाषा | Published: April 5, 2020 05:47 AM2020-04-05T05:47:59+5:302020-04-05T05:47:59+5:30

राज्य सरकार ने पांच नगर निगमों और सभी 48 नगर पालिकाओं में आवारा पशुओं को खिलाने के लिए 54 लाख रुपये मंजूर किया है। सीएम पटनायक के प्रयासों का सम्मान करते हुए, पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने पटनायक के लिए ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ की घोषणा की।

PETA gives'Hero to Animals Award' to Naveen Patnaik, CM has spent millions of rupees on stray animals | पेटा ने नवीन पटनायक को दिया ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’, सीएम ने लॉकडाउन में आवारा पशुओं के भोजन पर खर्च किए हैं लाखों रुपये

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक। (फाइल फोटो)

Highlightsओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पशु अधिकार संस्था पेटा इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर चल रहे लॉकडाउन के दौरान राज्य में सामुदायिक पशुओं को खिलाने के लिए धन आवंटित करने के लिए एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्य सरकार ने पांच नगर निगमों और सभी 48 नगर पालिकाओं में आवारा पशुओं को खिलाने के लिए 54 लाख रुपये मंजूर किया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पशु अधिकार संस्था पेटा इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर चल रहे लॉकडाउन के दौरान राज्य में सामुदायिक पशुओं को खिलाने के लिए धन आवंटित करने के लिए एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पांच नगर निगमों और सभी 48 नगर पालिकाओं में आवारा पशुओं को खिलाने के लिए 54 लाख रुपये मंजूर किया है।

लॉकडाउन के दौरान पशुओं को भोजन मिलने में मुश्किलें हो रही हैं। उनके प्रयासों का सम्मान करते हुए, पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने पटनायक के लिए ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ की घोषणा की।

पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र दिया गया। पटनायक ने पेटा इंडिया को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और सभी से इन कठिन समय में परोपकारी बनने और आसपास के जीव-जन्तुओं का ख्याल रखने की अपील की। 

Web Title: PETA gives'Hero to Animals Award' to Naveen Patnaik, CM has spent millions of rupees on stray animals

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे