लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय की न्यायाधीश की कार पर व्यक्ति ने काला मोटर आयल फेंका

By भाषा | Updated: February 3, 2021 14:30 IST

Open in App

कोच्चि, तीन फरवरी केरल उच्च न्यायालय की एक न्यायाधीश की कार पर एक व्यक्ति ने काला मोटर आयल फेंककर यहां हंगामा खड़ा कर दिया। व्यक्ति की एक रिश्तेदार 2018 से लापता है और वह इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रदर्शन कर रहा है।

अदालत परिसर में तैनात कुछ सुरक्षाकर्मी इस घटना के बाद उसे वहां से लेकर चले गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आर रघुनाथ के रूप में हुई है। वह अदालत परिसर के बाहर एक तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहा था। उसकी एक रिश्तेदार जास्ना मारिया जेम्स पतनमथिट्टा जिले में स्थित अपने घर से 2018 में ही लापता है।

न्यायमूर्ति वी शिरसी की कार सुबह में जैसे ही परिसर में दाखिल हुई, वैसे ही व्यक्ति ने इस पर काले रंग का तेल फेंक दिया। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जारी है। 20 वर्षीय जास्ना कॉलेज की छात्रा है और वह 21 मार्च, 2018 से ही अपने घर से लापता है।

पुलिस ने युवती का पता लगाने के लिए 15 सदस्यों वाली एक विशेष जांच टीम भी गठित की है। राज्य पुलिस युवती के बारे में जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस