लाइव न्यूज़ :

गुजरात से विशेष ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे लोगों ने बाहर निकलकर माथा टेका, कहा-छोड़ चुके थे उम्मीद

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2020 19:11 IST

सरकार के आदेश के आलोक में बाहर से आए इन लोगों को तत्काल क्वारंटाइन सेंटर पर रखा जा रहा है. ट्रेन से लौटे लोगों ने अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए कहा कि अहमदाबाद में दिन-रात मायूसी और बेबसी में कट रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे लोगों ने सरजमीं को माथा टेककर नमन किया.ट्रेन से उतरने के बाद सभी की जंक्शन पर स्क्रीनिंग हुई.

पटना: गुजरात से विशेष ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे लोगों ने जंक्शन से बाहर निकले तो बस में सवार होने से पहले अपनी सरजमीं को माथा टेककर नमन किया. जंक्शन पर उतरते ही उनकी आंखों से आंसू छलक आए. ये आंसू अपने घर वापस आने की खुशी के थे. यहां पहुंचते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और लॉकडाउन में वहां की पीड़ा को भूल गए. ट्रेन से उतरने के बाद सभी की जंक्शन पर स्क्रीनिंग हुई.

हालांकि सभी के चेहरे पर घर वापसी के बाद अपनों से तत्काल नहीं मिल पाने का मलाल देखा जा रहा है. सरकार के आदेश के आलोक में बाहर से आए इन लोगों को तत्काल क्वारंटाइन सेंटर पर रखा जा रहा है. ट्रेन से लौटे लोगों ने अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए कहा कि अहमदाबाद में दिन-रात मायूसी और बेबसी में कट रही थी. घर वापसी का इंतजार था. जैसे-जैसे दिन बीत रहे थे, उम्मीद भी खत्म हो रही थी. एक ओर खाने-पीने का संकट तो दूसरी ओर कोरोना से संक्रमित होने का भय सता रहा था. 

एक माह से घरों में ही कैद थे. कुछ इसी तरह की पीड़ा गुजरात से विशेष ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे सभी लोगों ने सुनाई. सभी को प्रशासन ने अलग-अलग बसों से उनके गृह जिला भेजा. जंक्शन पर उतरते ही उनकी आंखों से आंसू छलक आए. ये आंसू अपने घर वापस आने की खुशी के थे. यहां पहुंचते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और लॉकडाउन में वहां की पीड़ा को भूल गए. वापस लौटे लोगों ने कहा कि वहां कोरोना का संक्रमण वहां तेजी से फैलने लगा. इसी बीच लॉकडाउन की घोषणा हो गई.  कंपनी बंद कर दी गई. बाजार बंद हो गए. इससे खाने-पीने की भी परेशानी हो गई. एक महीने से जिंदगी कमरे में कैद होकर रह गई थी. यहां घरवाले भी परेशान थे.

लोगों ने कहा कि वहां किसी तरह जिदंगी कट रही थी. हम लोग तो घर लौटने की उम्मीद भी छोड़ चुके थे. इसी बीच सरकार ने हमारा दर्द समझा. घर आने के लिए विशेष ट्रेन चलने की घोषणा हुई तो फिर अपनों से मिलने की आस जागी. प्रवासियों ने कहा कि वहां रेलवे स्टेशन पर 720 रुपये का प्रति व्यक्ति टिकट कटाया. ट्रेन में केवल शारीरिक दूरी के पालन की व्यवस्था थी. इसके अलावा अन्य किसी तरह का कोई इंतजाम नहीं था. दो दिनों का सफर सभी यात्रियों ने किसी तरह किया, लेकिन घर लौटने की खुशी में सफर की पीड़ा का पता ही नहीं चला.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत