लाइव न्यूज़ :

जामिया विश्वविद्यालय के गेट से शाहीन बाग तक लोगों ने सीएए विरोधी मार्च निकाला

By भाषा | Updated: January 20, 2020 00:02 IST

प्रदर्शनकारियों ने एक नकली 'निरोध शिविर' को भी प्रदर्शित जिसके भीतर विभिन्न धर्मों के छोटे बच्चे बैठे थे। पिछले एक महीने से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग में लोग सीएए के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

Open in App

संशोधित नागरिकता कानून को निरस्त करने की बढ़ती मांग के बीच औरतों और बच्चों समेत सैकड़ों लोगों ने रविवार को जामिया विश्वविद्यालय के गेट से शाहीन बाग तक सीएए विरोधी मार्च निकाला। इस मार्च में प्रतीकात्मकता देखने को मिली। कुछ स्थानीय लोग महात्मा गांधी तो कुछ बी आर आंबेडकर बनकर मार्च का हिस्सा थे तो वहीं तीन लोग कैदियों की पोशाक में जंजीरों में बंधे हुए शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव बने थे।

प्रदर्शनकारियों ने 'आज़ादी' और 'सीएए-एनआरसी पर हल्ला बोल' और अन्य नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने एक नकली 'निरोध शिविर' को भी प्रदर्शित जिसके भीतर विभिन्न धर्मों के छोटे बच्चे बैठे थे। पिछले एक महीने से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग में लोग सीएए के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

मार्च में कई लोगों के हाथ में मोमबत्तियाँ तो कई के हाथ में 'हम सीएए, एनआरसी और एनपीआर को अस्वीकार करते हैं', 'हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, आपस में हैं भाई भाई’ लिखी तख्तियां थीं।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतRSS प्रमुख मोहन भागवत की मुसलमानों को नसीहत, भागवत ने कहा, 'CAA-NRC से नहीं कोई नुकसान'

भारतकिसानों के विद्रोह के बीच मोदी सरकार ने कहा- CAA के नियमों के लिए हो रही है तैयारी, देशभर में NRC लागू  करने का फैसला अभी नहीं

भारतShaheen Bagh में गोली चलाने वाला Kapil Gurjar कुछ देर के लिए BJP में हुआ शामिल

भारतशाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर को बीजेपी ने दिलाई सदस्यता, कुछ ही घंटों बाद दिखाया बाहर का रास्ता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया