लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर को पॉलीथीन मुक्त बनाने में भागीदारी निभाएं लोग : उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:42 IST

Open in App

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को लोगों से केंद्र शासित क्षेत्र को पॉलीथीन मुक्त बनाने में भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सबसे बड़े जलवायु संकट से ग्रह को बचाना लोगों पर निर्भर करता है। सिन्हा ने यहां शेर-ए-कश्मीर पार्क में श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) द्वारा आयोजित ‘बैटल ऑफ बैंड्स फॉर पॉलीथीन फ्री श्रीनगर’ संगीतमय कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उपराज्यपाल ने कहा, “एसएमसी ने एक अच्छा अभियान शुरू किया है और नागरिक संस्थाओं से जुड़े कई लोग इससे जुड़े हैं…इसकी सफलता आम लोगों की भागीदारी पर निर्भर करती है। इसलिए, केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर के सभी लोगों, विशेषकर युवा भाइयों और बहनों, से अपील करता हूं कि इस अभियान को सफल बनाना हमारा दायित्व है। जब आप सभी इसका समर्थन करेंगे तभी पॉलीथीन मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान सफल होगा।” उन्होंने कहा कि दुनिया सबसे बड़े जलवायु संकट के बीच में है और यह लोगों पर है कि ग्रह और शहरों को कैसे बचाना है। उन्होंने कहा, “अगर हम प्रकृति (संरक्षण) और विकास के बीच संतुलन खो देंगे तो तो मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि वैश्विक तापमान हमारी सभ्यता और मानव जाति के लिए हमारे द्वारा जुटाई गई सभी आधुनिक सुविधाओं को नष्ट कर देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

भारतKashmir Shutdown: कश्मीर के स्कूल-कॉलेजों में 2 दिनों तक लगा ताला, खामेनेई की हत्या के विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रशासन का फैसला

भारतजम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति के बारे में बताया, राज्य का दर्जा देने के मुद्दे का कोई जिक्र नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम