लाइव न्यूज़ :

लोगों ने कांग्रेस को खारिज किया, उसने अपना विश्वास भी खो दिया है: भाजपा

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:45 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों के एकजुट होने का कांग्रेस का आह्वान दर्शाता है कि जनता द्वारा ‘‘खारिज’’ कर दिए जाने के बाद प्रमुख विपक्षी दल ने अपना विश्वास खो दिया है। केंद्र की सत्ता पर पिछले सात सालों से अधिक समय से काबिज भाजपा ने यह दावा किया कि देश के विकास के लिए लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न चुनावों में कांग्रेस को मिली पराजय का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की जनता का अब कांग्रेस पर भरोसा खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि कांग्रेस का अब खुद पर से भी विश्वास उठ गया है और इसलिए वह सहयोगी दलों की ओर देख रही है। लेकिन कांग्रेस की टूटी बैसाखी में किसी को दिलचस्पी नहीं है। इस मायूसी में वह कितने ही हाथ पांव मारे, उसका भविष्य निराशाजनक है।’’ बलूनी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को प्रगति और विकास के रास्ते पर पहुंचाया है और उन्हें लोगों का समर्थन हासिल है। ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को 19 विपक्षी दलों के नेताओं से डिजिटल माध्यम से संवाद किया और सभी से 2024 के लोकसभा के चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के संवैधानिक प्रावधानों और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों में विश्वास रखने वाली सरकार के गठन के लिए विपक्ष की पार्टियों को अपनी विवशताओं से ऊपर उठना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय विपक्षी दलों की एकजुटता राष्ट्रहित की मांग है और कांग्रेस अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप