लाइव न्यूज़ :

बंगाल के लोगों ने ममता पर बार-बार हुए हमलों का करारा जवाब दिया है : पार्थ ने रुझानों पर कहा

By भाषा | Updated: May 2, 2021 14:21 IST

Open in App

कोलकाता, दो मई तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने रविवार को कहा कि 284 सीटों के लिए उपलब्ध रुझान दर्शाते हैं कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बार-बार किए गए “हमलों” का करारा जवाब दिया है।

भाजपा का मजाक उड़ाते हुए चटर्जी ने यह भी कहा कि वह उन लोगों का चेहरा देखना चाहते हैं जिन्होंने ‘इस बार 200 पार’ का नारा दिया था।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “लोग ममता बनर्जी के साथ हैं और उनपर तथा बंगाल के लोगों पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों एवं हमलों का जवाब दिया है।”

चटर्जी ने कहा, “हमने हमेशा से एकता और विकास की बात की है और जिस तरह से मुख्यमंत्री ने वैश्विक महामारी के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों के कल्याण के लिए काम किया है, वह चुनावी नतीजों में दिखता है।”

सत्तारूढ़ टीएमसी का पश्चिम बंगाल की सत्ता पर एक बार फिर काबिज होना तय दिख रहा है जहां 284 सीटों पर उपलब्ध रुझानों में उसके प्रत्याशी 202 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा को महज 77 सीट पर बढ़त मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम