लाइव न्यूज़ :

संचार क्रांति का दुरुपयोग कर जासूसी करवा रहे हैं केंद्र में सत्तारूढ़ लोग : डोटासरा

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:45 IST

Open in App

पेगासस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा कि संचार क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है और केन्द्र की सत्ता में बैठे लोग इसका दुरुपयोग कर देश के प्रमुख लोगों की जासूसी करवा रहे हैं। डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘राजीव गांधी ने देश को संचार क्राति के जरिये सशक्त बनाया और इस संचार क्रांति का उपयोग सत्ता में बैठे लोग देश की प्रमुख हस्तियों की जासूसी करवाने में कर रहे हैं, इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम आज जो माहौल देख रहे हैं उसमें कोई सुरक्षित नहीं है, सबकी जासूसी हो रही है। किसान परेशान हैं बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा।’’ राजीव गांधी जयंती पर डोटासरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का विजन 21वीं सदी में देश को संचार क्रांति की ओर ले जाने का था और उन्होंने इसके लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की थीं। भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ पर टिप्पणी करते हुए डोटासरा ने कहा कि यह ‘‘आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि केन्द्र सरकार की अंतिम यात्रा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने (केन्द्र सरकार) और कुछ नहीं, सिर्फ आमजन, किसान, युवाओं को गुमराह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम