लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, कहा- भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे और बलात्कार कर रहे हैं, क्या यही हमारा धर्म है

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2019 15:29 IST

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं, भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं, मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की राजधानी में मंगलवार (17 सितंबर) को एक अजीबो-गरीब बयान दिया है।उन्होंने बताया है कि मंदिरों में बलात्कार किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को भगवान माफ नहीं करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की राजधानी में मंगलवार (17 सितंबर) को एक अजीबो-गरीब बयान दिया है, जिस पर राजनीति गरमा सकती है। उन्होंने बताया है कि मंदिरों में बलात्कार किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को भगवान माफ नहीं करेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने कहा, 'भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं, भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं, मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं, क्या यही हमारा धर्म है। इस सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा।'  इससे पहले दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेशकांग्रेस में सामने आ रही भीतरी कलह पर राज्य के वन मंत्री उमंग सिंघार के अपने ऊपर लगाये गये आरोपों का हवाला देते हुए कहा था कि यह पूरा प्रकरण तब शुरू हुआ जब मैंने बीजेपी आईटी सेल के एक नेता और बजरंग दल के एक नेता पर आईएसआई (पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी) से पैसे लेने का आरोप लगाया। 

उन्होंने आरोप लगाया था कि इन दोनों नेताओं को 2017 में एसटीएफ द्वारा ने पकड़ा था लेकिन तत्कालीन बीजेपी सरकार ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) नहीं लगाया। बीजेपी सरकार ने उनकी जमानत (अदालत में) का विरोध नहीं किया। कांग्रेस का हालिया विवाद उनके इन आरोपों से ही जुड़ा हुआ है। उन्होंने सिंघार के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा था कि इससे भाजपा को (कांग्रेस को निशाना बनाने का) मौका मिल गया। पार्टी नेता और वन मंत्री सिंघार द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के मामले को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ देखेंगे। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह