लोग पारंपरिक राजनीतिक दलों, नेताओं से तंग आ गये हैं :अरविंद केजरीवाल

By भाषा | Published: December 28, 2021 09:59 PM2021-12-28T21:59:03+5:302021-12-28T21:59:03+5:30

People are fed up with traditional political parties, leaders: Arvind Kejriwal | लोग पारंपरिक राजनीतिक दलों, नेताओं से तंग आ गये हैं :अरविंद केजरीवाल

लोग पारंपरिक राजनीतिक दलों, नेताओं से तंग आ गये हैं :अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़, 28 दिसंबर चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने पर इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि चंडीगढ़ और पंजाब में लोग पारपंरिक राजनीतिक दलों, नेताओं और पुरानी शैली की राजनीति से तंग आ गये हैं।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में खंडित जनादेश आया है। 35 वार्ड में आप ने 14, भाजपा ने 12, कांग्रेस ने आठ और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने एक वार्ड में जीत दर्ज की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘लोग भ्रष्टाचार से छुटकारा चाहते हैं और दिल्ली के बाद चंडीगढ़ के (नगर निगम) चुनाव परिणाम इसके स्पष्ट उदाहरण हैं। लोगों ने नयी पार्टी (आप) , नये चेहरों और ईमानदार राजनीति को चुन कर पुराने (दलों) को स्तब्ध कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में लोगों ने नगर निकाय चुनाव में सचमुच में ‘जादू’ कर दिया।

केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ के चुनाव परिणाम ने आप के प्रतिद्वंद्वियों द्वारा फैलाये गये मिथक और दुष्प्रचार को दूर कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा पंजाब बदलाव चाहता है। दिल्ली और चंडीगढ़ की तरह पंजाब नये चेहरे और ईमानदार राजनीति चाहता है।’’

आप केजरीवाल के नेतृत्व में 31 दिसंबर को पटियाला में एक शांति मार्च निकालेगी। आप के पंजाब प्रमुख एवं सांसद भगवंत मान ने कहा कि यह मार्च पंजाब की शांति एवं समृद्धि के लिये समर्पित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: People are fed up with traditional political parties, leaders: Arvind Kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे