लाइव न्यूज़ :

पीडीपी अध्यक्ष ने पार्टी की युवा इकाई के नेता की गिरफ्तारी की निंदा की

By भाषा | Updated: November 25, 2020 19:37 IST

Open in App

श्रीनगर, 25 नवंबर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को दावा किया कि आतंकवाद के एक मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किये गये उनकी पार्टी की युवा शाखा के नेता वहीद पर्रा के खिलाफ आरोप बेबुनियाद हैं।

पीडीपी अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा कि यह संयोग नहीं है कि पर्रा को जिला विकास परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का सम्मन मिला।

मुफ्ती ने कहा कि पर्रा का निलंबित पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह के साथ बिल्कुल भी संपर्क नहीं रहा और उन्हें गलत तरह से आरोपित किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह केवल पीडीपी और जम्मू कश्मीर में मुख्य धारा के दूसरे राजनीतिक दलों को ब्लैकमेल करने तथा धमकाने के लिए है।’’

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह पर्रा की ईमानदारी और चरित्र की व्यक्तिगत रूप से गारंटी दे सकती हूं और अब यह न्यायपालिका पर है कि उन्हें न्याय मिले और जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

पर्रा ने हाल ही में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा से जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।

आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से कथित संबंधों के मामले में पर्रा से सोमवार से यहां एनआईए मुख्यालय में पूछताछ की जा रही थी।

निलंबित पुलिस उपाधीक्षक देविंदर सिंह मामले में जांच के दौरान पीडीपी नेता का नाम सामने आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब