लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के पूर्व नेता के राकांपा में शामिल होने के बारे में पवार ने किया ट्वीट, बाद में हटाया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:02 IST

Open in App

मुंबई, आठ जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पावार के ट्विटर अकाउंट से शुक्रवार को किये गये एक ट्वीट में सोलापुर के एक पूर्व शिवसेना नेता के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी गई, लेकिन बाद में उसे (ट्वीट) हटा लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के पूर्व नेता महेश कोठे और उनके सहयोगी यहां पवार से मिले थे, लेकिन पार्टी में शामिल नहीं हुए।

महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस गठबंधन (महा विकास आघाड़ी) सत्ता में है, ऐसे में अतीत में एक पार्टी के नेताओं के दूसरी पार्टी में जाने से तनाव पैदा हो गया था।

मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि कोठे ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि वह शिवसेना छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को शिवसेना की सोलापुर इकाई ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की।

पवार ने शुक्रवार को मराठी में किये गये एक ट्वीट में कहा, ‘‘सोलापुर नगर निगम में विपक्ष के नेता महेश कोठे और उनके सहकर्मी आज राकांपा में शामिल हो गये। पार्टी और महा विकास आघाड़ी में उनका स्वागत है। ’’

हालांकि, बाद में यह ट्वीट उनके अकाउंट पर उपलब्ध नहीं था।

राकांपा के एक सूत्र ने कहा, ‘‘कोठे ने पवार से मुलाकात की लेकिन पार्टी में शामिल नहीं हुए। इसलिए, ट्वीट को पवार की सोशल मीडिया टीम ने हटा दिया। ’’

गौरतलब है कि पिछले साल अहमदनगर जिले के पारनेर से शिवसेना के पांच पार्षद राकांपा में शामिल हो गये थे, जिसे लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन में तनाव पैदा हो गया था। हालांकि, ये पार्षद बाद में शिवसेना में लौट गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा