लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर पवार ने बढ़ाया सस्पेंस, कहा- हमसे नहीं, बीजेपी और शिवसेना से पूछिए!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 12:48 IST

महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच राजधानी दिल्ली पहुंचे शरद पवार के एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने कहा- सरकार गठन के बारे में उनसे नहीं बल्कि शिवसेना और बीजेपी से पूछना चाहिए। शरद पवार सोमवार शाम 4 बजे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच राजधानी दिल्ली पहुंचे शरद पवार के एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। पवार ने पत्रकारों से यह कहकर सस्पेंस बढ़ा दिया कि सरकार गठन के बारे में उनसे नहीं बल्कि शिवसेना और बीजेपी से पूछना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार सोमवार शाम 4 बजे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इसमें शिवसेना को समर्थन और सरकार बनाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। 

इससे पहले सरकार बनाने को लेकर पुणे में रविवार को शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। कोर ग्रुप के सदस्यों ने यह फैसला किया है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन का अंत होना चाहिए और एक वैकल्पिक सरकार की स्थापना कराई जानी चाहिए। लेकिन शरद पवार के बयान से कयासों का बाजार गर्म हो चुका है। 

शरद पवार ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। कहा जा रहा है कि अपनी सहयोगी कांग्रेस पार्टी से चर्चा किए सरकार गठन पर एनसीपी नेता अपने पत्ते नहीं खोलना चाहते हैं।

सरकार गठन से जुड़े सवालों को वह न सिर्फ टालते रहे, बल्कि सोनिया गांधी से अपनी होने वाली मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया। जाहिर है कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ चर्चा से पहले एनसीपी सुप्रीमो पत्ता नहीं खोलना चाहते।

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया