लाइव न्यूज़ :

पवार ने संसद सत्र के पहले ठाकरे से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:14 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह भेंट संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के हालिया विवादास्पद बयानों की पृष्ठभूमि में हुयी।

यह बैठक दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में हुई। पवार राज्यसभा सदस्य हैं और उनकी पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी गठबंधन की एक प्रमुख घटक है। शिवसेना नेता ठाकरे इसकी अगुवाई कर रहे हैं। कांग्रेस गठबंधन में शामिल तीसरी पार्टी है।

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। राज्य सरकार ने मांग की है कि स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए राजनीतिक कोटा बहाल करने और नौकरियों और शिक्षा में मराठों के आरक्षण के लिए 50 प्रतिशत की सीमा में छूट की खातिर केंद्र हस्तक्षेप करे। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र में टीकाकरण अभियान में तेजी के लिए हर महीने केंद्र से तीन करोड़ कोविड टीके भी मांगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब