लाइव न्यूज़ :

पटना में पार्किंग को लेकर बड़ा बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत, घर और मैरिज हॉल में भीड़ ने लगा दी आग

By विनीत कुमार | Updated: February 20, 2023 12:03 IST

पटना के जेठुली गांव में रविवार को पार्किंग से शुरू हुआ विवाद बड़ा बवाल बन गया। घटना के बाद से यहां तनाव व्याप्त है और पुलिस की टीम तैनात है। कल हुए विवाद में दो पक्षों के बीच 50 से ज्यादा राउंड गोलियां चली थी और दो लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के पास जेठुली गांव में पार्किंग के विवाद से शुरू हुए झगड़े ने ली दो लोगों की जान।दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद था, पार्किंग विवाद के बढ़ने का बहाना बना और फिर जमकर गोलीबारी हुई।एक पक्ष के आरोपी के घर को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया, मुश्किल से घर के सदस्यों को बचाया जा सका।

पटना: बिहार की राजधानी पटना के पास जेठुली गांव में पार्किंग के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक पक्ष के उमेश राय का घर भीड़ ने जला दिया। इस दौरान घर में रखी एक गाड़ी भी जल गई। साथ ही एक मैरिज हॉल को भी भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। काफी मशक्कत के बाद जलते घर में सीढी और रस्सियों को सहारे महिलाओं और अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मामला रविवार का है और घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की कई टीम गांव में अभी तैनात है।

पुरानी रंजिश, पार्किंग के बहाने शुरू हुआ बवाल

हिंदुस्तान अखबार के अनुसार एसएसपी मानवजीत ढिल्लो ने बताया कि पिछले पंचायत चुनाव में उमेश राय और बिट्टू कुमार के बीच उम्मीदवारी को लेकर सहमति बनी थी। हालांकि बाद में राजनीतिक कारणों से सहमति कायम नहीं रही और विवाद शुरू हो गया। इसी क्रम में रविवार को दोपहर करीब 1.30 बजे दोनों पक्षों में गंगा घाट के किनारे ट्रैक्टर पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। बहस इतनी बढ़ी की उमेश राय के पक्ष के लोग हथियार लेकर आ गए और फायरिंग शुरू कर दी।   

इसके बाद बिट्टू कुमार के पक्ष की ओर से भी गोलीबारी हुई। दोनों ओर से करीब 50 राउंड से अधिक गोलियां चली। इस दौरान गोली लगने से गौतम कुमार, रौशन कुमार, मुनिरका राय, नागेंद्र राय और चानरिक राय घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में इलाज के दौरान गौतम और रौशन की मौत हो गई।

उमेश राय का घर आक्रोशित ग्रामीणों ने जलाया

पूरे बवाल के बाद गुस्साएं कुछ लोगों ने उमेश राय के घर में आग लगा दी। साथ ही आग पर काबू पाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी बीच रास्ते में रोकने की कोशिश की गई। इन गाड़ियों के टायर की हवा लोगों ने निकाल दी। उमेश राय के घर के पास मैरिज हॉल को भी लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कुछ सख्ती दिखाई और घेराबंदी करते हुए घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बालकनी के रास्ते रस्सी और सीढ़ियों की मदद से बाहर निकाला गया।

पूरे मामले में सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांत और नियंत्रण में है। घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया।

टॅग्स :पटनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया