लाइव न्यूज़ :

लोजपा में जारी कब्जे की लड़ाईः पारस गुट के नेता ने चिराग पासवान के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, बताया जान पर खतरा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2021 20:42 IST

पारस खेमे के नेता केशव सिंह ने आज पटना के शास्त्री नगर थाने में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Open in App
ठळक मुद्देकेशव सिंह ने चिराग पासवान से जान को खतरा बताया है. मोबाइल फोन नंबर के धारक पर जान से खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई गई है.लोजपा छोड़कर जदयू और फिर रातों-रात भाजपा का दामन थामने वाले केशव सिंह अब पारस खेमे के साथ हैं.

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) में जारी कब्जे की लड़ाई अब थाने तक जा पहुंची है. चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस के खेमे के बीच टकराव इस कदर बढ़ा हुआ है कि पारस खेमे के नेता केशव सिंह ने आज पटना के शास्त्री नगर थाने में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

केशव सिंह ने चिराग पासवान से जान को खतरा बताया है. बताया जाता है कि केशव सिंह ने शास्त्री नगर थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें चिराग पासवान और उनके सहयोगी सौरभ पांडे के अलावा प्रवक्ता कृष्ण कुमार कल्लू, अमर आजाद और एक मोबाइल फोन नंबर के धारक पर जान से खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई गई है.

कभी लोजपा छोड़कर जदयू और फिर रातों-रात भाजपा का दामन थामने वाले केशव सिंह अब पारस खेमे के साथ हैं. पारस खेमे ने उन्हें प्रधान महासचिव का पद दे रखा है. केशव सिंह ने जो लिखित शिकायत दर्ज कराई है, उसके मुताबिक उनके मोबाइल फोन पर लगातार धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने बताया है कि उनके मोबाइल फोन पर तकरीबन आधा दर्जन बार एक नंबर से कॉल आया.

कॉल करने वाले ने लगातार उन्हें धमकी दी. बुधवार को दोपहर उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से पांच बार काल करके धमकी दी गई. उन्होंने बताया कि अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए फोन पर कहा गया कि तुम चिराग पासवान के खिलाफ बयान देकर पशुपति पारस के कार्यक्रम को सफल बनाते हो..अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पार्टी में टूट की मुझे मुख्य वजह मानते हैं. मेरे जान पहचान के लोगों ने पहले ही उनसे सावाधान रहने के लिए कहा था. 

टॅग्स :पटनालोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव