लाइव न्यूज़ :

बिहारः नगर निगम कमिश्नर की ट्रेन से कटकर संदेहास्पद मौत, अगले महीने थी सेवानिवृत्ति

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 18:13 IST

अगमकुआं स्थित महात्मा गांधी सेतु रेलवे ट्रैक पर पर मिले शव देख कर आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से कट जाने के कारण उनकी मौत हुई है।

Open in App

एस. पी. सिन्हा।

पटना, 27 जूनः पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त उदय कृष्ण की शहर के अगमकुआं गुमटी के पास ट्रेन से कटकर संदेहास्पद मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई जिसके बाद जीआरपी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक अधिकारी की जेब से वोटर पहचान पत्र बरामद किया है जिससे उनकी पहचान पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के विद्यापुरी कंकडबाग निवासी उदय कृष्ण के रूप में की गई है। 

उदय कृष्ण फिलहाल अपर नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित थे। सेवानिवृत्ति के करीब एक माह पूर्व ही यह घटना घटी है। वहीं, अपने सहयोगी अधिकारी की मौत की सूचना पर विभागीय अधिकारी सहित पटना की मेयर भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। अगमकुआं स्थित महात्मा गांधी सेतु रेलवे ट्रैक पर पर मिले शव देख कर आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से कट जाने के कारण उनकी मौत हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है कि उनकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है या उन्होंने आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अगस्त, 1958 को जनमे उदय कृष्ण अगले माह सेवानिवृत्त होनेवाले थे। सेवानिवृत्ति से एक माह पहले उदय कृष्ण की मौत इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पटना नगर निगम में अपर नगर आयुक्त उदय कृष्ण मंगलवार की रात को घर से गुस्से में निकले थे। विद्यापुरी कंकडबाग स्थित अपने घर से निकलने के समय वह कह कर निकले थे कि टहलने के लिए जा रहे हैं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उदय कृष्ण के परिजनों ने देर रात तक काफी खोजबीन की। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर उदय कृष्ण के परिजनों ने पत्रकार नगर थाने को लापता हो जाने की सूचना दी। आज सुबह गुलजारबाग स्टेशन के पास ट्रैक पर उदय कृष्ण का शव मिलने के बाद जीआरपी ने परिजनों की सूचना दी। साथ ही रेलवे के अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गये हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब