लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav: 'वहां 4-5 लोगों ने हमारे चाचा को हाईजैक कर रखा है', नीतीश कुमार पर तेजस्वी का तंज

By धीरज मिश्रा | Updated: April 21, 2024 11:28 IST

Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा, मुख्यमंत्री हमारे परिवार के लिए जो भी कहते हैं, हम उसे आशीर्वाद के रूप में देखते हैंलेकिन ये निजी बातें हैं और इससे लोगों को कोई फायदा नहीं होगाहमें मालूम है कि वहां 4-5 लोगों ने हमारे चाचा नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है

Tejashwi Yadav:बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो हमारे परिवार के बारे में कहा, इससे बिहार की जनता को क्या लेना देना है। लोकसभा का चुनाव इस मुद्दे पर नहीं हो रहा है। तेजस्वी ने कहा कि हम आज भी नीतीश कुमार का एक अभिभावक के तौर पर सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कल भी यह कहा था, हम सभी नीतीश कुमार का सम्मान करते हैं। वह हमारे परिवार के लिए जो भी कहते हैं, हम उसे आशीर्वाद के रूप में देखते हैं।

लेकिन ये निजी बातें हैं और इससे लोगों को कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमें मालूम है कि वहां 4-5 लोगों ने हमारे चाचा नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि जब मैं किताब लिखूंगा, तो मैं सब समझाऊंगा। तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने परिवार पर टिप्पणी कोई पहली बार नहीं की है। उन्होंने ये बात 2020 के चुनाव में भी कही थी, मैं बस यही प्रार्थना कर सकता हूं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे और वो खुशी से रहें।

ये हमारी संस्कृति में नहीं है कि हम कुछ उनके बारे में कहें, जो हमारे लिए पितातुल्य है।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटिहार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम रहे लालू प्रसाद यादव पर निजी हमला किया। उन्होंने कहा इतने बच्चे कोई पैदा करता है क्या। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इन दिनों सब कुछ दावा करते हैं। जब उन्हें हटाया गया तो उन्होंने अपनी पत्नी को नियुक्त किया।

अब, इन दिनों यह उनके बच्चे हैं। इतना ज्यादा किसी को बाल बच्चा पैदा करना चाहिए। अब उन्होंने अपने बेटे, बेटियों और हर किसी को शामिल कर लिया है। वे हर जगह कुछ न कुछ कहते रहते हैं। वे पुरानी बातें भूल जाते हैं, इसलिए मैं सभी को बताना चाहता हूं कि कोई भी काम नहीं हो पाता था बाहर मत निकलो, वहां कोई सड़क या शिक्षा नहीं थी।

मालूम हो कि बिहार की 4 सीटों पर बीते शुक्रवार को मतदान हुआ। इस चार सीट को जहां बीजेपी अपने खाते में आने की बात कह रही है तो आरजेडी ने कहा कि एनडीए का पहले दिन का 400 पार वाली फिल्म फ्लॉप हो गई है। 

टॅग्स :पटनाबिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम