लाइव न्यूज़ :

अयांश का इलाज, 16 करोड़ के इंजेक्‍शन, सीएम नीतीश के मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे माता-पिता, जानिए क्या हुआ...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2021 20:26 IST

पोस्टर पर लिखा था, ‘मैं जीना चाहता हूं’. आयांश के पिता का कहना है कि ‘एक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आयांश को बुलाकर मिल ले, उसके बाद वह समझ जाएंगे. यदि 10-20 लाख खर्च करने की बात होती तो पीछे नहीं हटते, लेकिन बात 16 करोड़ की है.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आयांश के माता-पिता को काफी उम्मीदें हैं. आयांश के पिता ने कहा है कि उन्होंने 18 जुलाई को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में फरियाद के लिए रजिस्ट्रेशन किया है.अयांश की जिंदगी खतरे में है. इसलिए वह नीतीश कुमार से मुलाकात करने आए थे.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले अयांश दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है और उसे बचाने के लिए लगातार क्राउडफंडिंग का सिलसिला जारी है. लेकिन इसके बावजूद अभी तक अयांश के लिए जिससे 16 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत है. उसका लक्ष्य दूर नजर आ रहा है.

 

अयांश और उसके माता-पिता को अब सरकार से ही आखरी उम्मीद दिख रही है. ऐसे में आयांश को लेकर उसके माता-पिता आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में मिलने पहुंचे. हालांकि रजिस्‍ट्रेशन नहीं होने के कारण उन्‍हें बाहर ही बिठा दिया गया. बताया जाता है कि अयांश का इलाज सिर्फ एक इंजेक्‍शन है, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जाती है.

ऐसे में मुख्यमंत्री से मुलाकात नही होने पर आयांश के माता-पिता ने आवास के बाहर चादर बिछाकर बैठ गए. उन्होंने एक पोस्टर भी लगाया था. उस पोस्टर पर लिखा था, ‘मैं जीना चाहता हूं’. आयांश के पिता का कहना है कि ‘एक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आयांश को बुलाकर मिल ले, उसके बाद वह समझ जाएंगे. यदि 10-20 लाख खर्च करने की बात होती तो पीछे नहीं हटते, लेकिन बात 16 करोड़ की है.

अपना पूरा जीवन भी दे देंगे तो 16 करोड़ नहीं जुटा पाएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आयांश के माता-पिता को काफी उम्मीदें हैं. आयांश के पिता ने कहा है कि उन्होंने 18 जुलाई को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में फरियाद के लिए रजिस्ट्रेशन किया है. लेकिन अब तक कोई मैसेज नहीं मिला है. अयांश की जिंदगी खतरे में है. इसलिए वह नीतीश कुमार से मुलाकात करने आए थे.

अयांश के पिता आलोक सिंह ने भावुक अपील की कि सरकार उनकी जमीन ले ले और बदले में इंजेक्‍शन की व्‍यवस्‍था कर दे ताकि उनके बेटे की जान बचाई जा सके. वहीं, अयांश की मां नेहा ने बताया कि लोगों की मदद से अब तक 6.25 करोड़ रुपए ही जुट पाए हैं. इधर, क्राउड फंडिंग की रफ्तार धीमी हो गई है. पिता ने कहा कि जिस गति से पैसे जुट रहे हैं, उससे बहुत दिन लग जाएंगे.

जबकि डॉक्टर का कहना है कि यदि अयांश को अगले डेढ़ महीने तक इंजेक्शन लग जाए तो वो जल्‍दी ही रिकवर कर जाएगा. अयांश की जान बचाने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चल रही है. पिछले दिनों राजद नेता तेजप्रताप यादव ने अयांश के परिवार से मुलाकात की थी. तेजप्रताप ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश से अयांश की मदद की अपील की है.

पाटलिपुत्र से भाजपा के सांसद रामकृपाल यादव भी अयांश की मदद के लिए गुहार लगा चुके हैं. आलोक और नेहा अपने बेटे के इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भी गुहार लगा चुके हैं. अयांश के माता-पिता के अनुसार जन्‍म के दो महीने बाद ही अयांश की तबीयत बिगड़ने लगी थी. पटना के कई डॉक्‍टरों को दिखाने के बाद अंत में वे अयांश को लेकर बेंगलुरु के निमहंस गए.

वहां पांच डॉक्‍टरों की टीम ने अयांश की जांच की. इसके बाद अयांश की गंभीर बीमारी स्‍पाइनल मस्‍कुलर अट्रॉफी का पता चला. डॉक्‍टरों ने बताया कि यह एक दुर्लभ बीमारी है. इसका इलाज एक इंजेक्‍शन है, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए. यह इंजेक्‍शन सिर्फ अमेरिका में बनता है. इसे वहीं से मंगवाना पडे़गा. अयांश के माता-पिता का कहना है कि 16 करोड़ रुपये की राशि उनके लिए बहुत बड़ी है.

टॅग्स :पटनासोशल मीडियाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो