लाइव न्यूज़ :

स्वस्थ होकर लौटे पतंजलि आयुर्वेद के एमडी बालकृष्ण, शुभचिंतकों को जताया आभार, विरोधियों पर किया बड़ा वार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: August 27, 2019 16:03 IST

योगगुरु रामदेव के सहयोगी और पतंजलि आर्युवेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण स्वस्थ होकर पहली बार समर्थकों के बीच नजर आए। बालकृष्ण ने कहा कि भगवान ने नई ऊर्जा साथ स्वामी रामदेव के मिशन के लिए काम करने के लिए उन्हें भेजा है। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर भी निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपतंजलि आर्युवेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण स्वस्थ होकर लौटे। उन्होंने वीडियो भी ट्वीट किया।बालकृष्ण ने अपने चाहने वालों के प्रति आभार जताया और विरोधियों पर वार भी किया।

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर और योगगुरु रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण स्वस्थ होकर लौट आए हैं। बालकृष्ण ने अस्पताल से लौटने के बाद अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया और विरोधियों पर खूब वार किया। बालकृष्ण के आधकारिक हैंडल से इस बाबत एक वीडियो ट्वीट किया गया है जिसमें वह एक बड़े पंडाल में रामदेव संग अनुयायियों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। 

बालकृष्ण ने उनके लिए दुआएं करने वालों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह अनुभव कर पा रहे हैं कि सभी ने जिन गहराइयों से भावानओं से उनके लिए योगदान दिया,  वह आचार्य बालकृष्ण के लिए नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा, योग और आर्युवेद के लिए किया। 

उन्होंने कहा, ''चिंता न करें, स्वामी जी के मिशन के लिए भगवान ने ऊर्जा के साथ भेजा तो अभी बहुत कुछ होना बाकी है।'' 

इसी के साथ उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''कुछ लोग दिवा स्वप्न भी देख रहे थे, उनके लिए यही है कि समय बर्बाद न करें तो अच्छा है, बाकी उनकी मर्जी है, उनके लिए तो हम क्या कहें? बाकी, जो आपका स्वप्न है, वह तो पूरा होगा। उसको पूरा होने से कोई रोक नहीं सकता।''

करीब दो मिनट के वीडियो में बालकृष्ण की बातों पर बीच-बीच में योगगुरु रामदेव ताली बजाकर उन्हें प्रोत्साहन देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार तो बालकृष्ण की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें  हरिद्वार के भूमानंद अस्पताल ले जाया गया था जहां से उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स की शाखा में भेज दिया गया था। एम्स में बालकृष्ण को चिकित्सकों ने गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा था। 

बालकृष्ण के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके समर्थकों के बीच चिंता की लहर दौड़ गई थी। विरोधियों ने यह कहकर निशाना साधा था कि आयुर्वेद की पैरवी करने वाले बालकृष्ण एलोपैथी का सहारा क्यों लेना पड़ा?

योगगुरु रामदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि किसी ने बालकृष्ण को पेड़े का प्रसाद दिया, जिसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्होंने पेड़े में जहर मिला होने की आशंका जताई थी। चिकिस्कों ने मीडिया को बताया कि बालकृष्ण के एंजाइम्स और ब्लड की फॉरेंसिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

टॅग्स :पतंजलिबाबा रामदेवउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है