लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 1 जून से नहीं चलेगी यात्री बस, बढ़ते कोरोना को देखते हुए संचालकों ने लिया फैसला, रखी ये मांगें

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 28, 2020 19:00 IST

बस संचालको ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार प्रदेश मे तीन माह अप्रैल-मई एवं जून से बंद बसों का एवं अन्य गाड़ियों का टैक्स माफ नहीं कर रही है । इस संबंध में प्रदेश के 54 जिला यूनियनों ने अपने-अपने स्तर पर प्रशासन को ज्ञापन देकर टैक्स में छूट की मांग की है ,परंतु मध्य प्रदेश की सरकार मौन बैठी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की सभी 35,000 यात्री बसों का संचालन 1 जून से आगामी आदेश तक पूर्णतया बंद रहेगा। सोशल डिस्टेंसिंग के कारण बसों का संचालन ग्रीन जोन एवं यलो झोन में भी नहीं हो पाएगा।

इंदौरः मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में करोना के बढ़ते प्रकोप के कारण मध्य प्रदेश की सभी 35,000 यात्री बसों का संचालन 1 जून से आगामी आदेश तक पूर्णतया बंद रहेगा। प्राइम रूट बस आनंर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा एवं महामंत्री सुशील अरोरा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारत मे करोना के प्रकोप पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

इस कारण सोशल डिस्टेंसिंग के कारण बसों का संचालन ग्रीन जोन एवं यलो झोन में भी नहीं हो पाएगा।  यात्रियों  एवं हमारे स्टाफ की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बसों का संचालन बंद रखेंगे।

बस संचालको ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार प्रदेश मे तीन माह अप्रैल-मई एवं जून से बंद बसों का एवं अन्य गाड़ियों का टैक्स माफ नहीं कर रही है । इस संबंध में प्रदेश के 54 जिला यूनियनों ने अपने-अपने स्तर पर प्रशासन को ज्ञापन देकर टैक्स में छूट की मांग की है ,परंतु मध्य प्रदेश की सरकार मौन बैठी है। मोटर मालिको की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार जब तक सरकार बसों का टैक्स माफ नहीं करेगी बस वाले अपना संचालन पूर्ण रूप से बंद रखेंगे।

बस संचालको की पांच मांगे ये हैं 

-लाकडाउन अवधि मै संचालन बंद सभी बसो का टैक्स शून्य किया जाए। -लाक डाउन समाप्त होने के पश्चात  बसो के संचालन की  निती का शासन  स्पष्टीकरण देवे।-सोशल डिसटेंस नीति में बसो का संचालन पर शासन मोटर मालिकों से प्रदेश स्तर पर चर्चा करे।-तीन माह में बसो के बंद संचालन अवधि में बेरोजगार कर्मचारियों को 5 हजार रू प्रतिमाह भत्ता देवे।-मध्यप्रदेश के सभी बस स्टैंड का कोविड-19 के तहत सुधार करे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों