लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क से लौटा यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कारतूस के साथ धरा गया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:00 IST

Open in App

न्यूयॉर्क से एयर इंडिया के विमान से दिल्ली पहुंचे एक यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने हिरासत में ले लिया क्योंकि उसके सामान से एक कारतूस बरामद किया गया । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका से एयर इंडिया के विमान से यह व्यक्ति करीब आधी रात को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा । उन्होंने बताया कि उसे नागपुर जाने के लिये एयर इंडिया के एक अन्य विमान में सवार होना था जिसकी उड़ान सुबह पांच बज कर बीस मिनट पर निर्धारित थी । उन्होंने बताया कि घरेलू उड़ान के लिये सुरक्षा जांच के दौरान कारतूस का पता चलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने उसे सुबह करीब चार बजे रोका । अधिकारी ने बताया कि सरकार की मंजूरी के बिना हथियार एवं कारतूस लेकर विमान में चलना प्रतिबंधित है । यात्री को बाद में स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया जिसने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम