लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर होने वाले चिराग के कार्यक्रम में शामिल होंगे पशुपति पारस

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर केंद्रीय मंत्री और लोजपा के नेता पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने बड़े भाई रामविलास पासवान की पुण्यतथि पर पटना में 12 सितंबर को भतीजे चिराग पासवान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पारस ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि वह खुश हैं कि चिराग हाल ही में उनके पास आए और कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं 12 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में निश्चित रूप से शामिल रहूंगा। यह मेरे बड़े भाई की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम है। इसमें शामिल नहीं होने का कोई सवाल नहीं उठता। मैं आज जो कुछ भी हूं, अपने बड़े भाई के आशीर्वाद से हूं। मुझे प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) का भी आशीर्वाद है।’’

पासवान के पुत्र और लोकसभा सदस्य चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद और कई अन्य नेताओं को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने चाचा पारस के आवास पर पहुंचकर उन्हें निमंत्रण दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़