लाइव न्यूज़ :

शपथ ग्रहण की तैयारी! पशुपति पारस नया कुर्ता खरीदते आए नजर, रिपोर्टर ने पूछा तो बोले- राज को राज रहने दो

By विनीत कुमार | Updated: July 6, 2021 11:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार की अटकलें जारी हैं। इस बीच लोजपा नेता पशुपति पारस का वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपशुपति पारस के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की लग रही हैं अटकलेंवायरल वीडियो में पशुपति पारस एक दुकान में नया कुर्ता खरीदते नजर आ रहे हैंरिपोर्टर ने जब उनसे पूछा तो पशुपति पारस ने कहा- 'राज को राज रहने दो'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में लोजपा नेता पशुपति पारस को जगह मिलने की अटकलें जारी हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोजपा नेता एक दुकान में कुर्ता खरीदते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो सोमवार का है।

दिलचस्प बात ये भी है कि जब एक रिपोर्टर ने उनसे ये सवाल पूछा कि क्या फोन आने के बाद वे शपथ ग्रहण की तैयारी कर रहे हैं, तो पशुपति पारस ने जवाब दिया- 'राज को राज रहने दो।'

पशुपति पारस पिछले कुछ दिनों से अपने भतीजे और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान से मनमुटाव और पार्टी में दो फाड़ होती स्थिति को लेकर भी चर्चा में हैं।

पिछले महीने पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में पार्टी के नेता के रूप में मान्यता दे दी गई थी। लोजपा के छह में से पांच सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा था जिसमें चिराग के स्थान पर पारस को पार्टी का नेता नियुक्त करने का अनुरोध किया गया था। 

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में केंद्रीय मंत्री रहते हुए रामविलास पासवान का निधन हो गया था। ऐसे में उनके स्थान पर पशुपति पारस को जगह दिए जाने की चर्चा चल रही है।

लोजपा पर चिराग पासवान गुट की भी दावेदारी

रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पहली जयंती 5 जुलाई को मनाई गई थी। इसे लोजपा के दोनों गुटों ने अलग-अलग मनाया था। चिराग पासवान ने जहां हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की तो वहीं पशुपति पारस ने पटना में उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें अपनों ने ही धोखा दिया है। वहीं पशुपति पारस का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने खुद को रामविलास पासवान का लक्ष्मण बताया था।

पशुपति पारस से जब पूछा गया कि क्या उन्हें अमित शाह से फोन आया था, उन्होंने कहा- 'मुझे नहीं पता कि अमित शाह ने फोन किया था या नहीं लेकिन अगर फोन आता है तो मैं उनसे बात करूंगा।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे