महिला क्रू मेंबर्स ने MI-17 V5 चॉपर उड़ाकर रचा इतिहास

By रजनीश | Published: May 28, 2019 12:56 PM2019-05-28T12:56:30+5:302019-05-28T12:56:30+5:30

भारतीय वायुसेना की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीनों महिला अधिकारियों ने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान से आगे स्थित एयरबेस पर एक प्रतिबंधित क्षेत्र से युद्धक प्रशिक्षण मिशन के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी।

Parul Bhardwaj is the first woman pilot to fly Mi-17 V5 chopper Co pilot Aman Nidhi Engineer Hina Jaiswal first woman Flight of the IAF | महिला क्रू मेंबर्स ने MI-17 V5 चॉपर उड़ाकर रचा इतिहास

पारुल भारद्वाज देश की पहली महिला पायलट हैं, जिन्होंने Mi-17 V5 को उड़ाया।

Highlightsफ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज ऐसी पहली महिला पायलट बन गई हैं, जिन्होंने Mi-17 V5 चौपर उड़ाया है।फ्लाइंग ऑफिसर अमान निधि भारतीय वायुसेना की पहली महिला को-पायलट हैं,हिना जायसवाल एयर फोर्स की पहली महिला फ्लाइट इंजिनियर हैं।

देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय वायुसेना विमान के क्रू मेंबर्स में सभी महिलाएं हैं। भारतीय वायु सेना की तीन महिला अधिकारियों ने इतिहास रच दिया। वे मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टर को उड़ाने वाली पहली 'All women crew' (ऑल वीमन क्रू) बन गईं।  उन्होंने बैटल इनोक्यूलेशन ट्रेनिंग मिशन के तहत Mi-17V5 चॉपर उड़ाया। 

फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज ऐसी पहली महिला पायलट बन गई हैं, जिन्होंने Mi-17 V5 चौपर उड़ाया है। इसके अलावा फ्लाइंग ऑफिसर अमान निधि (को-पायलट) भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट हैं, जो झारखंड से आती हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल चंडीगढ़ की हैं और वह एयर फोर्स की पहली महिला फ्लाइट इंजिनियर हैं।

इस मौके पर सीएम रघुवर दास ने ट्वीट करते हुए कहा, "झारखण्ड की बिटिया फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि को इस उपलब्धि पर ढेर सारी बधाई। Mi-17 उड़ाने वाली देश की पहली महिला क्रू ने आज इतिहास रच दिया। आप सभी को शुभकामनाएं।"

तीनों ने दक्षिण पश्चिम एयर कमांड से उड़ान भरी और लैंडिंग की। पारुल भारद्वाज पंजाब के मुकेरियां की रहने वाली हैं। वह देश की पहली महिला पायलट हैं, जिन्होंने Mi-17 V5 को उड़ाने में कामयाबी पाई। भारतीय वायुसेना की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीनों महिला अधिकारियों ने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान से आगे स्थित एयरबेस पर एक प्रतिबंधित क्षेत्र से युद्धक प्रशिक्षण मिशन के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी।

Web Title: Parul Bhardwaj is the first woman pilot to fly Mi-17 V5 chopper Co pilot Aman Nidhi Engineer Hina Jaiswal first woman Flight of the IAF

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे