असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर पार्टी नेताओं ने हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी

By भाषा | Published: May 9, 2021 10:52 PM2021-05-09T22:52:16+5:302021-05-09T22:52:16+5:30

Party leaders congratulate Himanta Biswa Sarma for being elected leader of BJP Legislature Party in Assam | असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर पार्टी नेताओं ने हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी

असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर पार्टी नेताओं ने हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी

नयी दिल्ली, नौ मई भाजपा नेताओं ने रविवार को असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हिमंत बिस्व सरमा को बधाई देते हुए कहा कि वह निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के योग्य उत्तराधिकारी होंगे।

विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही सरमा राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह सोमवार को शपथ लेंगे।

भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने कहा कि सरमा ‘‘सज्जन और दयालु व्यक्ति सोनोवाल के योग्य उत्तराधिकारी होंगे।’’

उन्होंने ट्वीट किया कि दोनों ने असम को शांति और विकास के दौर में आगे बढ़ाया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि असम के लोग उनके प्रशासनिक अनुभव और जनता के लिए काम करने के प्रति समर्पण से काफी कुछ हासिल करेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हिमंत बिस्व जी को बधाई। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। वह असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Party leaders congratulate Himanta Biswa Sarma for being elected leader of BJP Legislature Party in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे