लाइव न्यूज़ :

शीतकालीन सत्र से पहले बोले पीएम नरेंद्र मोदी- हम हर जवाब के लिए तैयार, संसद में सवाल हो पर शांति भी हो

By विनीत कुमार | Updated: November 29, 2021 11:13 IST

संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार विपक्ष के हर सवाल का सदन में जवाब देने के लिए तैयार है पर सदन और स्पीकर की गरिमा बनी रहनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा।सत्र से पहले संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया के सामने रखी अपनी बात।हम चाहते हैं संसद में सरकार के खिलाफ, सरकार की नीतियों के खिलाफ जितनी आवाज प्रखर होनी चाहिए वह हो, लेकिन गरिमा बरकरार रहे: पीएम मोदी

नई दिल्ली: संसद के आज से शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि तमाम सवाल-जवाबों के बावजूद संसद की गरिमा बरकरार रहनी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा, 'ये महत्वपूर्ण सत्र है। इस देश के नागरिक ऐसा सत्र चाहते हैं जिसमें काम हो। नागरिक चाहते हैं कि संसद में राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर बहस हो, देश के विकास के लिए मार्ग खोजे जाएं।'

साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार शीतकालीन सत्र में हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'हमें संसद में बहस करनी चाहिए लेकिन संसद की गरिमा भी बरकरार रहे।'

पीएम ने कहा, 'हम चाहेंगे कि संसद में सवाल भी हो और साथ में शांति भी हो। हम चाहते हैं संसद में सरकार की नीतियों के खिलाफ जितनी आवाज प्रखर होनी चाहिए हो, लेकिन संसद की गरिमा, स्पीकर की गरिमा, चेयर की गरिमा..इन सबके विषय में हम वो आचरण करें जो आने वाले दिनों में देश की युवा पीढ़ी के लिए काम आए।' 

'आजादी के दीवानों की भावनाओं के प्रति समर्पित हों संसद सत्र'

पीएम ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट से भी सभी को सचेत रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद का यह सत्र और आगे आने वाले सत्र भी आजादी के दीवानों की भावनाओं के प्रति समर्पित हों। उन्होंने कहा, ‘आजादी के अमृत महोत्सव की जो भावना है, उसी भावना के अनुरूप संसद में देश हित में चर्चा हो। देश की प्रगति के लिए रास्ते खोजे जाएं, नए उपाय खोजे जाएं।’ 

उन्होंने कहा कि इसके लिए यह सत्र विचारों की समृद्धि वाला हो और प्रभाव पैदा करने वाला, सकारात्मक निर्णय वाला बने। उन्होंने कहा कि भविष्य में संसद की कार्यवाही का आकलन हो तो उसे, उसमें किसने कितना अच्छा योगदान दिया, उस तराजू पर तौला जाए ना कि इस तराजू पर तौला जाए कि किसने संसद सत्र को कितना बाधित किया। 

गौरतलब है कि इस साल संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे