लाइव न्यूज़ :

Parliament winter session: सांसद इंद्र हंग सुब्बा ने अपनी शादी के लिए मांगी छुट्टी, आजम खान और अतुल कुमार ने शीतकालीन सत्र में भाग नहीं लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2021 18:53 IST

Parliament winter session: समाजवादी पार्टी के सदस्य मोहम्मद आजम खान (रामपुर) और बहुजन समाज पार्टी के अतुल कुमार ने कारावास की वजह से लोकसभा से अनुपस्थिति रहने की अनुमति मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्य इंद्र हंग सुब्बा ने अपनी शादी के लिए पूरे शीतकालीन सत्र से अवकाश मांगा था।भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद ने अस्वस्थता का हवाला देते हुए अवकाश मांगा था।विजय बघेल ने अपने क्षेत्र में चुनाव का हवाला देते हुए अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी थी।

Parliament winter session: संसद सत्र चालू रहने के दौरान सांसदों को अनुपस्थित रहने के लिए सदन से अनुमति लेनी पड़ती है तथा आज संपन्न हुए शीतकालीन सत्र के दौरान एक लोकसभा सभा ने अपनी शादी के लिए छुट्टी मांगी।

सत्र के दौरान कुल आठ सदस्यों ने शादी से लेकर कारावास जैसे विभिन्न कारणों से संसद के शीतकालीन सत्र में भाग नहीं लेने के लिए अनुमति मांगी थी। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्य इंद्र हंग सुब्बा ने अपनी शादी के लिए पूरे शीतकालीन सत्र से अवकाश मांगा था।

समाजवादी पार्टी के सदस्य मोहम्मद आजम खान (रामपुर) और बहुजन समाज पार्टी के अतुल कुमार ने कारावास की वजह से लोकसभा से अनुपस्थिति रहने की अनुमति मांगी थी। पूर्व केंद्रीय मंत्रियों रमेश पोखरियाल निशंक और संजय धोत्रे, तृणमूल कांग्रेस के सदस्य शिशिर अधिकारी और भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद ने अस्वस्थता का हवाला देते हुए अवकाश मांगा था।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भाजपा सदस्य विजय बघेल ने अपने क्षेत्र में चुनाव का हवाला देते हुए अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी थी। सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति पर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट में कहा गया कि अतुल कुमार सिंह, पोखरियाल, धोत्रे और अधिकारी को छह अगस्त को 26 दिन के लिए अवकाश की अनुमति दी गयी थी। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसिक्किमBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल