लाइव न्यूज़ :

संसद Live: इलेक्टोरल बाण्ड के मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया

By धीरज पाल | Updated: November 22, 2019 11:47 IST

Open in App

संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा दिन है। राज्यसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने विनिवेश और जेएनयू में फीस बढ़ोतरी का मुद्दा शुक्रवार को शून्यकाल में उठाने की अनुमति देने का नोटिस दिया है। राज्यसभा सचिवालय को इन मुद्दों को शून्य काल में उठाने की अनुमति देने के लिए विभिन्न सदस्यों के अलग-अलग नोटिस मिले हैं। 

इससे पहले कांग्रेस के सदस्यों ने बीपीसीएल के विनिवेश के सरकार के फैसले के खिलाफ और चुनावी बॉण्ड के मुद्दे को लेकर गुरुवार को लोकसभा में हंगामा किया था। सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने चुनावी बॉन्ड का मुद्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने इसकी अनुमति नहीं दी।

22 Nov, 19 02:35 PM

हम बीजिंग की तुलना में कम समय में दिल्ली में प्रदूषण से निपट लेंगे: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोकसभा में कहा।

22 Nov, 19 12:04 PM

सिंगल यूज प्लास्टिक पर बोले लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि यह सदन 130 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करता है और मुझे लगता है कि पूरा सदन इस तथ्य से सहमत होगा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को रोका जाना चाहिए। अगर भारत के सांसद यह संकल्प लेते हैं तो यह संदेश हमारे देश के 130 करोड़ लोगों के बीच फैल जाएगा।

 

22 Nov, 19 11:56 AM

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

 

22 Nov, 19 11:48 AM

इलेक्टोरल बाण्ड के मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया

कांग्रेस सांसदों ने शुक्रवार को इलेक्टोरल बॉण्ड के मुद्दे पर संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चुप्पी तोड़ने की मांग की। संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष इलेक्टोरल बॉण्ड के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने वाले सांसदों में अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, शशि थरूर, आनंद शर्मा और कार्ति चिदंबरम आदि शामिल थे। कांग्रेस सांसदों के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था कि ‘‘प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो, नये तरह का भ्रष्टाचार.. इलेक्टोरल बॉण्ड’’।

22 Nov, 19 11:30 AM

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

 

22 Nov, 19 11:10 AM

सूत्रों के अनुसार ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश के सरकार के फैसले से इन उपक्रमों के कर्मियों का भविष्य अधर में होने का मुद्दा उठाने की सभापति से अनुमति मांगी है। तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन ने सार्वजनिक क्षेत्र के मुनाफे वाले उपक्रमों के विनिवेश के औचित्य का मुद्दा शून्य काल मे उठाने का नोटिस दिया है। इनके अलावा माकपा के राज्यसभा सदस्य केके रागेश और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने जेएनयू में फीस बढ़ोतरी के विषय में अपना पक्ष सदन में शून्य काल में रखने की सभापति से अनुमति मांगी है। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)नरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिलराज्यसभा सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?