लाइव न्यूज़ :

Parliament Session 2024 Live: आर्टिकल 370 की दीवार गिरी और पत्थरबाजी बंद, पीएम मोदी ने कहा- लोग बढ़-चढ़कर घर से निकलकर संविधान में भरोसा कर वोट दे रहे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 2, 2024 17:10 IST

Parliament Session 2024 Live: प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भर में देश की साख बढ़ी है और दुनिया का नजरिया बदला है।

Open in App
ठळक मुद्देझूठ फैलाने के बावजूद विपक्ष की घोर पराजय हुई।देश निराशा से बाहर निकला और आत्मविश्वास की बुलंदी पर पहुंचा है।लोकतांत्रिक विश्व के लिए गौरवपूर्ण घटना है।

Parliament Session 2024 Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस और विपक्ष पर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज आर्टिकल 370 की दीवार गिरी, पत्थरबाजी बंद है, लोकतंत्र मजबूत है और लोग बढ़-चढ़कर भारत के संविधान में भरोसा करते हुए मतदान के लिए आगे आ रहे हैं। आज देश का एक-एक नागरिक जानता है कि अपनी सुरक्षा के लिए भारत कुछ भी कर सकता है। अनुच्छेद 370 की पूजा करने वाले लोगों ने वोटबैंक की राजनीति को हथियार बनाने वालों ने जम्मू-कश्मीर के ऐसे हालात कर दिए थे कि संविधान कश्मीर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता था।

370 के जमाने में सेनाओं पर पत्थर चलते थे और लोग निराशा में डूबकर कहते थे कि अब जम्मू-कश्मीर में कुछ नहीं हो सकता। 2014 में देश की जनता ने हमें सेवा करने के लिए चुना और वो पल देश के परिवर्तित युग का प्रारंभ था। आज 10 साल में मेरी सरकार की अनेक सफलताएं और सिद्धियां हैं।

लेकिन एक सिद्धि जिसने सभी सिद्धियों में ताकत भर दी, वो थी, देश निराशा की गर्त से निकलकर आशा और विश्वास के साथ खड़ा हो गया। देश में आत्मविश्वास बुलंदी पर पहुंचा। देश की जनता ने उनकी सरकार की ‘‘भारत सर्वप्रथम’’ तथा ‘‘तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण की’’ नीति को अपना समर्थन दिया और लगातार झूठ फैलाने के बावजूद विपक्ष की घोर पराजय हुई।

उन्होंने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि यह है कि देश निराशा से बाहर निकला और आत्मविश्वास की बुलंदी पर पहुंचा है। मोदी ने विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के बीच कहा, ‘‘जनता ने हमें चुना है और मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ चलाने के बावजूद उनकी घोर पराजय हुई...विश्व का सबसे बड़ा चुनाव अभियान था, उसमें देश की जनता ने हमें तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका दिया है, यह लोकतांत्रिक विश्व के लिए गौरवपूर्ण घटना है।’’

उनका कहना था कि उनकी सरकार के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, यह इस चुनाव में उनके लिए आशीर्वाद का एक कारण बना। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘देश की जनता ने देखा है कि हमारा एकमात्र लक्ष्य भारत सर्वप्रथम रहा है, हमारी हर नीति, निर्णय और कार्य का एक ही तराजू ‘भारत प्रथम’ रहा है।’’

उनका कहना था, ‘‘हम तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण के विचार को लेकर चले हैं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मेरी सरकार की कई सफलाएं और सिद्धि हैं। इनमें एक प्रमुख सिद्धि है कि देश निराशा के गर्त से बाहर निकला और आत्मविश्वास की बुलंदी पर पहुंचा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भर में देश की साख बढ़ी है और दुनिया का नजरिया बदला है।

उनका कहना था कि जनता ने उनके 10 साल के कार्यकाल को देखने-परखने के बाद तीसर बार समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ इस चुनाव ने इस बात को सिद्ध किया है कि भारत की जनता कितनी परिपक्व है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘देश की जनता ने हमारी नीयत को देखा है। हमारी नीयत, नीति और निष्ठा पर भरोसा किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम विकसित भारत के निर्माण के लिए एक प्रतिबद्धता के साथ जनता के पास गए थे। जनता ने विकसित भारत के संकल्प को चार चांद लगाकर, हमें फिर से विजयी बनाकर सेवा करने का मौका दिया है।’’ मोदी के अनुसार, जब देश विकसित होता है कोटि कोटि जन के सपने पूरे होते हैं, संकल्प सिद्ध होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि जिस विकसित भारत के संकल्प को लेकर चले हैं उसके लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करेंगे और हमारे समय का पल पल और शरीर का कण-कण इस सपने को पूरा करने के लगाएंगे।’’ प्रधानमंत्रीने कहा, ‘‘2014 से हर दिन पहले घोटाले की खबरें पढ़ने को मिलती थीं, रोज नए घोटाले, घोटालों की घोटालों की स्पर्धा का कालखंड था...

घोटाला की दुनिया ने देश को निराशा से गर्त में डुबा दिया था।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने देश को निराशा के गर्त से बाहर निकाला। मोदी ने 2014 से पहले हुए आतंकी हमलों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘आज का हिंदुस्तान घर में घुसकर मारता है, सर्जिकल स्ट्राइक करता है, एयर स्ट्राइक करता है, आतंकवाद के आकाओं को सबक सिखाने का सामर्थ्य दिखा दिया है।’’

टॅग्स :संसदनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत