लाइव न्यूज़ :

parliament news: एअर इंडिया का घाटा 62,614 करोड़, देश के छह लाख गांव खुले में शौच से मुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2020 20:25 IST

सदन में बदरूद्दीन अजमल के प्रश्न के लिखित उत्तर में नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2018-19 के ऑडिट अकाउंट के अनुसार एअर इंडिया का समेकित घाटा 62,614 करोड़ रुपये था।’’ उन्होंने कहा कि ब्याज के अत्यधिक भार, प्रतिस्पर्धा, भारतीय रुपये के कमजोर होने तथा कुछ अन्य कारणों से एअर इंडिया को नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में छह लाख से अधिक गांवों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया गया है। मंत्री ने कहा कि नुकसान के बावजूद एअर इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम तेल कंपनियों को भुगतान करती आ रही है। 

नई दिल्लीः नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में एअर इंडिया का घाटा 62,614 करोड़ रुपये था।

सदन में बदरूद्दीन अजमल के प्रश्न के लिखित उत्तर में पुरी ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2018-19 के ऑडिट अकाउंट के अनुसार एअर इंडिया का समेकित घाटा 62,614 करोड़ रुपये था।’’ उन्होंने कहा कि ब्याज के अत्यधिक भार, प्रतिस्पर्धा, भारतीय रुपये के कमजोर होने तथा कुछ अन्य कारणों से एअर इंडिया को नुकसान हुआ है। मंत्री ने कहा कि नुकसान के बावजूद एअर इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम तेल कंपनियों को भुगतान करती आ रही है। 

सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में छह लाख से अधिक गांवों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया गया है। लोकसभा में सुभाष सरकार के प्रश्न के लिखित उत्तर में जलशक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने सदन में जो आंकड़े पेश किए उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 97640 गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि देश के कुल 6,03,175 गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है। कटारिया ने कहा कि सरकार ने सभी प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दायरे से कोई नहीं छूटे। 

टॅग्स :संसदएयर इंडियाहरदीप सिंह पुरीनरेंद्र मोदीनरेन्द्र सिंह तोमर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण