लाइव न्यूज़ :

Parliament news: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- सदन से बाहर आसन पर सवाल करना ठीक नहीं, राहुल गांधी ने की थी टिप्पणी

By भाषा | Updated: March 17, 2020 12:44 IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि जानबूझकर कर्ज अदायगी नहीं करने वाले चूककर्ताओं के संदर्भ में पूरक प्रश्न पूछने का मौका नहीं दिया गया और बतौर सांसद उनके अधिकार का संरक्षण नहीं किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपूरक प्रश्न पूछे जाने पर कहा कि अगर एक प्रश्न में 15 मिनट लग जाएं तो फिर कैसे होगा। आपके सदस्य कहेंगे कि 12 बजे के बाद पूरक प्रश्न पूछने नहीं दिया गया। बाहर आसन पर सवाल करना ठीक नहीं है।

नई दिल्लीः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि पूरक प्रश्न को लेकर सदन से बाहर आसन पर सवाल करना ठीक नहीं है।

बिरला ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि जानबूझकर कर्ज अदायगी नहीं करने वाले चूककर्ताओं के संदर्भ में पूरक प्रश्न पूछने का मौका नहीं दिया गया और बतौर सांसद उनके अधिकार का संरक्षण नहीं किया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को मछलियों को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने के विषय पर कई सदस्यों द्वारा पूरक प्रश्न पूछे जाने पर कहा कि अगर एक प्रश्न में 15 मिनट लग जाएं तो फिर कैसे होगा। उन्होंने किसी सदस्य का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘आपके सदस्य कहेंगे कि 12 बजे के बाद पूरक प्रश्न पूछने नहीं दिया गया। बाहर आसन पर सवाल करना ठीक नहीं है।’’

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान जानबूझकर कर की अदायगी नहीं करने वाले 50 चूककर्ताओं के नाम पूछते हुए पूरक प्रश्न किया था। इस पर वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जवाब में कहा कि कांग्रेस नेता राजनीति कर रहे हैं।

बाद में गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि चूककर्ताओं को लेकर लोकसभा में पूरक प्रश्न पूछने नहीं दिया गया और बतौर सांसद उनके अधिकार का संरक्षण नहीं किया गया। 

टॅग्स :संसदओम बिरलाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर